Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:35 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मिर्जापुर में पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

मिर्जापुर,10 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के ओमनगर कालोनी में सोमवार की शाम एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर रेलवे ट्रैक पर कूद कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र में ओमनगर कालोनी में निवासी धनी मौर्य की शादी सात साल पहले सुमित्रा उर्फ सुमन देवी के साथ हुई थी। सोमवार को दोनों का किसी बात विवाद हो गया। धनी ने अपनी पत्नी सुमन की धारदार हथियार से पेट में वार कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों में आपस में विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

चोरी के खुलासे पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की संस्था ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

05 Sep 2026 | 9:05 PM

गाजियाबाद 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के कविनगर थाना परिसर में शनिवार को सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की संस्था पीपीएस वेलफेयर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गत 24 जुलाई की रात में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एल.एस. मौर्य के आवास पर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बड़ी मात्रा में बरामदगी के उपलक्ष्य में पुलिस टीम को सम्मानित किया।.

see more..

पीलीभीत में स्कूटी-बाइक की टक्कर में बरेली के युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

05 Sep 2026 | 8:32 PM

पीलीभीत, 5 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बरेली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। .

see more..

मुरादाबाद में जर्जर भवन गिरा, प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

05 Sep 2026 | 8:30 PM

मुरादाबाद, 5 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रशासन और नगर निगम की समय रहते की गई कार्रवाई से शनिवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।.

see more..

रायबरेली में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात के मामले में पांच गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 8:27 PM

रायबरेली, 5 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सरेनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान गर्भवती महिला से मारपीट कर उसके पेट में चोट पहुंचाने और उपचार के दौरान गर्भपात होने के मामले में पुलिस ने उसके पति, ससुर, देवर, सास और ननद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

फर्रुखाबाद में पत्नी पर गोली चलाने के दौरान बेटा घायल, रिटायर्ड सैनिक गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 8:25 PM

फर्रुखाबाद, 5 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पत्नी पर गोली चलाने के दौरान उसे बचाने के लिए बीच में आया बेटा गोली लगने से घायल हो गया। कादरी गेट थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रिटायर्ड सैनिक पिता नरवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..