Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सरकारी कर्मचारी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का सत्यापन एक ही अफसर से कराएं : उच्च न्यायालय

लखनऊ 10 नवंबर (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक आदेश में कहा कि सरकारी कर्मचारी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का सत्यापन और तकनीकी परीक्षण एक ही अफसर से करायें।
अदालत ने कहा कि बिलों का सत्यापन और परीक्षण या तो सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक या फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से करायें, दोनों से नहीं। इस आदेश से सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में राहत मिलेगी।
न्यायाधीश मनीष माथुर की एकल पीठ ने यह आदेश कर एवं निबंधन विभाग के लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी श्याम शंकर मिश्र की याचिका पर दिया। याचिका में याची के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को चिकित्सा अधीक्षक के सत्यापन के बाद सी एम ओ से भी सत्यापित करवाए जाने की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी।
याची के अधिवक्ता अभिषेक मिश्र का कहना था कि चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बिलों के सत्यापन और तकनीकी परीक्षण के बाद इन्हें सी एम को सत्यापन के लिए भेजा जाना कानूनी प्रावधानों के खिलाफ है। उधर, सरकारी वकील ने कहा कि बिलों को आगे सत्यापन के लिए परंपरा के तहत सीएमओ को भेजा गया था।
कोर्ट ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नियमों के हवाले से कहा कि कर्मचारी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को या तो चिकित्सा अधीक्षक द्वारा या फिर सीएमओ से सत्यापित होना चाहिए, लेकिन दोनों अफसरों से नहीं। ऐसे में विभागीय अफसर, दोनो अधिकारियों से बिलों का सत्यापन करवाकर नियमों में दी गई प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने याचिका मंजूर कर ली और याची को निर्धारित समय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भक्ति धाम मनगढ़ में आधी रात गूंजे कृष्ण जन्म के जयकारे

05 Sep 2026 | 10:31 AM

प्रतापगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज के भक्ति धाम मनगढ़ में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर भक्ति और आस्था का विहंगम दृश्य देखने को मिला। रोहिणी नक्षत्र के हर्षण योग में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा भक्ति धाम जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

योगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो अंतिम गोरखपुर

05 Sep 2026 | 10:29 AM

योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया।.

see more..

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया लड्डू गोपाल का प्राकट्योत्सव

05 Sep 2026 | 10:28 AM

गोरखपुर, 05 सितंबर (वार्ता) भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदकी में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षाेल्लास से शुक्रवार को 12 बजे रात को मनाया गया।.

see more..

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:26 AM

कौशांबी, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14 लोगों की मृत्यु के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील अहमद को एसओजी और पिपरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

मुख्यमंत्री योगी आज काशी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

05 Sep 2026 | 10:24 AM

वाराणसी, 5 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।.

see more..