Wednesday, Jan 21 2026 | Time 11:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सहारनपुर के प्रगतिशील किसान पद्मश्री चौधरी सेठपाल का होगा सम्मान

सहारनपुर, 6 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ दिसंबर को सहारनपुर के प्रगतिशील किसान पद्मश्री चौधरी सेठपाल को सम्मानित करेंगे।
गांव नंदी फिरोजपुर के प्रगतिशील किसान चौधरी सेठपाल को खेती में विविधीकरण के लिए वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। चौधरी सेठपाल ने पत्रकारों को बताया कि नई दिल्ली के होटल ताज प्लेस में एग्रो बिजनेश समिट का आयोजन किया जा रहा है। जहां उनके साथ साथ वर्ष 2019 में कृषि क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किए गए प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान को भी कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन देश में कृषि और उससे जुड़े उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने वाली 120 वर्ष पुरानी संस्था प्रोग्रेस हार्मोनी डवलपमेंट चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया जा रहा है।
इस खास समारोह में केंद्रीय कानून और न्यायमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, निजी आयोग के सदस्य डा0 रमेश चंद और संगठन के चेयरमैन डा0 रामगोपाल अग्रवाल, श्री कुणाल गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, हेमंत जैन, संजय सिंघानिया, वाईस प्रेजीडेंट अनिल गुप्ता, प्रेजीडेंट राजीव जुनेजा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डा0 रंजीत मेहता, डा0 एमएल जाट, डायरेक्टर जनरल इंडियन कौंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च की उपस्थिति भी रहेगी।
गौरतलब है कि चौधरी सेठपाल प्राकृतिक और बिना कीटनाशक और बिना खादों के प्रयोग के अच्छी उपज लेने में माहिर हैं। वह खेतों में स्वच्छ जल में सिंघाडे की खेती करने के लिए भी मशहूर हैं। चौधरी सेठपाल छोटे किसानों को लाभकारी खेती के बारे में प्रशिक्षित भी करते हैं। हजारों किसानों को इनसे लाभ पहुंचा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

लापता अमीन का शव तीन दिन बाद मिला

20 Jan 2026 | 10:46 PM

आजमगढ़ 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रहस्यमय ढंग से लापता अमीन सुरेश उपाध्याय का शव मंगलवार देर शाम खेत में मिला। .

see more..

बांदा से महोबा,झांसी का सीधा आवागमन 22 को रहेगा बाधित

20 Jan 2026 | 10:41 PM

बांदा 20 जनवरी (वार्ता) रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी को बांदा से महोबा, खजुराहो, छतरपुर और झांसी का सीधा आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध किया गया है। .

see more..

अजय राय ने संत अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात

20 Jan 2026 | 10:36 PM

प्रयागराज, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार शाम माघ मेले में शिविर के बाहर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। श्री राय ने कहा कि संत अविमुक्तेश्वरानंद नंद की इस लड़ाई में कांग्रेस का पूरा समर्थन है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ अन्याय किया जा रहा है। मेले में और भी साधु संत आए है उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा रहा है। सतुआ बाबा जैसे लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जो शंकराचार्य है, उनके साथ मेला प्रशासन जोर जबरजस्ती कर के उनको संगम स्नान नहीं करने दिया गया जिसको लेकर हम सभी लोग शंकराचार्य अविमुक्त.

see more..

बांदा में युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

20 Jan 2026 | 9:25 PM

बांदा 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक की नृशंस हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।.

see more..

मणिकर्णिका घाट का 17.56 करोड़ रुपये से हो रहा पुनर्विकास: डॉ. मिश्र

20 Jan 2026 | 8:47 PM

वाराणसी, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट को लेकर उठे विवाद पर स्थिति साफ करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में काशी आज अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप के कारण पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है।.

see more..