Monday, Jun 8 2026 | Time 20:22 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


काशी में स्वतंत्रता सेनानियों व पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50 प्रतिशत छूट

वाराणसी, 8 मई (वार्ता) वाराणसी नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिया है। अब गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत की छूट के साथ कुल 12 प्रतिशत का लाभ मिलेगा।
निगम ने पहली बार स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को भी संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दी।
नगर आयुक्त ने बताया कि दृष्टिबाधित और 80 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले भवन स्वामियों का पूरा टैक्स माफ कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र निगम कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों को 15 जुलाई तक छूट का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। जिन लोगों ने चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी बढ़ी हुई छूट राशि का समायोजन अगले वित्तीय वर्ष के बिल में कर दिया जाएगा।
नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण और डिजिटल जनगणना-2026 का कार्य चल रहा है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय रूप से फीडबैक देकर काशी की रैंकिंग सुधारने की अपील की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में अवैध खनन में लिप्त तीन जेसीबी और आठ ट्राली सीज

08 Jun 2026 | 8:07 PM

भदोही, 08 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जेसीबी मशीनें और आठ ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज कर दीं। इस मामले में सात मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जनता से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।.

see more..

मऊ में हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास

08 Jun 2026 | 8:04 PM

मऊ, 08 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने सोमवार कोे आठ साल पुराने हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुये आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनायी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक बाकर शमीम रिज़वी ने यह सजा सुनाई।.

see more..

बुंदेलखंड की उपजाऊ मिट्टी में जीवांश कार्बन एक दशक से खतरनाक स्तर पर

08 Jun 2026 | 8:01 PM

हमीरपुर, 08 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी में जीवांश कार्बन (ऑर्गेनिक कार्बन) का स्तर पिछले एक दशक से रेड जोन में बना हुआ है, जिससे फसलों की उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विभाग ने इसे किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को बताया कि जीवांश कार्बन को मिट्टी का भोजन माना जाता है और पौधों की वृद्धि तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी में जीवांश कार्बन की कमी होने पर पौधे कमजोर हो जाते हैं, पत्तियों का हराप.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में युवती की मौत

08 Jun 2026 | 7:56 PM

बाराबंकी 8 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ घर लौट रही एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत वैशनपुरवा वार्ड निवासी नौमीलाल की पुत्री सीमा पाल (20) सोमवार सुबह अपने छोटे भाई नितिन (19) के साथ मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई-बहन घर लौट रहे थे। रास्ते में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर खुशेहटी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने पीछे से आ रहे एक सीएनजी टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।.

see more..

अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम: आयुष मलिक

08 Jun 2026 | 7:44 PM

शामली, 08 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चर्चित धर्मांतरण और निकाह प्रकरण में मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र आयुष मलिक ने कहा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था और उन पर दोबारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। आयुष मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कई वर्ष पहले स्वेच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया था और तब से उसी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम हैं और इस्लाम धर्म का पालन जारी रखेंगे। .

see more..