Friday, Jul 10 2026 | Time 16:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर में स्कूटी में पेट्रोल डालते समय लगी आग, युवतियां झुलसीं

जौनपुर, 6 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामदयालगंज में शनिवार सुबह स्कूटी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लग जाने से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, फरीन (28) पुत्री वसीम, निवासी सरोखनपुर (बदलापुर) तथा सीता (25) पुत्री राजेश चौहान, निवासी रामदयालगंज, आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। फरीन मुंगरा बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है और अवकाश के दौरान अपनी सहेली सीता के घर आई हुई थी।
शनिवार सुबह जब फरीन अपनी ड्यूटी पर वापस जाने के लिए निकली तो उसकी स्कूटी का पेट्रोल समाप्त हो गया। घर में पहले से रखा पेट्रोल स्कूटी में डाला जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से फरीन गंभीर रूप से झुलस गई।
फरीन को बचाने के प्रयास में सीता भी आग की चपेट में आ गई और वह भी झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल युवतियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर पेट्रोल के संपर्क में किसी ज्वलनशील स्रोत के आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कुशीनगर में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

10 Jul 2026 | 4:20 PM

कुशीनगर 10 जुलाई (वार्ता) कुशीनगर जिले में कसया थाना क्षेत्र के डिहवा बुजुर्ग मे रात में शौच करने सरेह की ओर गए युवक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को सुबह युवक का गन्ने के खेत में रक्तरंजित शव मिला।.

see more..

दूल्हा हत्याकांड में एक लाख का इनामी प्रदीप बिंद ने किया आत्मसमर्पण

10 Jul 2026 | 4:16 PM

जौनपुर, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप बिंद ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के सरेंडर की सूचना मिलने के बाद मृतक दूल्हे आजाद बिंद के परिजनों में एक बार फिर मायूसी छा गई।.

see more..

एम्स रायबरेली के अस्पताल अटेंडेंट पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 4:12 PM

रायबरेली, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक अस्पताल कमी पर ड्यूटी समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

सीतामढ़ी में 15 जुलाई से शुरू होगा नौ दिवसीय अखिल भारतीय रामायण मेला, तैयारियां तेज

10 Jul 2026 | 3:21 PM

भदोही, 10 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में पतित पावनी मां गंगा (भागीरथी) के तट पर स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली एवं माता सीता के समाहित स्थल सीतामढ़ी में 15 से 23 जुलाई तक नौ दिवसीय ऐतिहासिक लवकुश एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।.

see more..

ट्रामा सेंटर से एलओएक्स टैंक आज शाम तक जोड़ा जाये: हुलगी

10 Jul 2026 | 3:19 PM

देवरिया,10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर ट्रामा सेंटर सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई पाइप को लिक्विड ऑक्सीजन (एलओएक्स) टैंक से शुक्रवार शाम तक जोड़े जाने का सख्त निर्देश दिया है।.

see more..