Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे

प्रयागराज, 9 जुलाई (वार्ता) भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) जुलाई और अगस्त में दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों, चार ज्योतिर्लिंगों और विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्री प्रयागराज रेलवे स्टेशन से भी इन ट्रेनों में सवार हो सकेंगे। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायुमंडल शुक्ला ने आज बताया कि पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 31 जुलाई को गोरखपुर से रवाना होगी। यह 11 रात और 12 दिन की यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे।दूसरी भारत गौरव ट्रेन 17 अगस्त को गोरखपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी और 26 अगस्त तक पूरी होगी। यह 9 रात और 10 दिन का पैकेज होगा, जिसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा।
दोनों ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे, जिनके लिए अलग-अलग किराया निर्धारित है। यात्रा पैकेज में रेल यात्रा, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा एसी और नॉन-एसी बसों से स्थानीय पर्यटन शामिल है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।आईआर सीटीसी ने इन दोनों भारत गौरव ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीटें आरक्षित करा सकते हैं। यह पैकेज श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन का सुविधाजनक अवसर प्रदान करेगा।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सहारनपुर में 16 से 30 जुलाई तक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग

15 Jul 2026 | 9:47 PM

सहारनपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसान 16 से 30 जुलाई तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। यह जानकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में दी गई। .

see more..

मुरादाबाद में रामगंगा में चार दोस्त डूबे,तीन को बचाया एक लापता

15 Jul 2026 | 9:44 PM

मुरादाबाद,15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रामगंगा नदी में नहाने गए चार दोस्त नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गये। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल कार्रवाई करते हुये तीन युवकाें को बचा लिया जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोरा की मिलक स्थित रामगंगा नदी में नहाने गए चार दोस्त तेज़ बहाव में डूब गए थे। समय रहते रेस्क्यू टीम द्वारा तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक लापता है। पीएसी गोताखोरों की टीम द्वारा नदी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन देर रात चलाया गया.

see more..

कार सेवा की घोषणा के बाद मथुरा प्रशासन सतर्क, स्वामी सच्चिदानंद को कानूनी नोटिस

15 Jul 2026 | 9:41 PM

मथुरा, 15 जुलाई (वार्ता)। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के समीप कार सेवा की घोषणा के बाद मथुरा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बुधवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोवर्धन पुलिस बल के साथ चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचे और पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात कर उन्हें कानूनी नोटिस तामील कराया।.

see more..

गोरखपुर जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर बाल अपचारी फरार

15 Jul 2026 | 9:38 PM

गोरखपुर 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिला अस्पताल से बुधवार सुबह एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।.

see more..

प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या के 12 साल पुराने मामले में छह दोषियों को उम्रकैद

15 Jul 2026 | 9:36 PM

मथुरा, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की एक अदालत ने करीब 12 वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रेम-विवाह को लेकर उपजी रंजिश में घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।.

see more..