Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


श्रावण मास में काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का विशेष हिम शृंगार किया गया

वाराणसी, 6 अगस्त (वार्ता) श्रावण मास के पावन अवसर पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में गुरुवार को भव्य हिम एवं हरियाली शृंगार किया गया। बाबा का विशेष शृंगार बर्फ की सिल्ली से किया गया, जिसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
मंदिर के महंत रमेश दुबे ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर बाबा का विशेष हिम शृंगार किया गया है। बर्फ से विभिन्न आकर्षक आकृतियां बनाई गईं तथा मंदिर को फूलों, फलों और हरियाली से सजाया गया। बाबा का 11 लीटर पंचामृत से अभिषेक करने के बाद विशेष शृंगार किया गया और 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए।
उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान 11 वैदिक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा कालभैरव का पंचामृत अभिषेक कराया। इसके बाद बाबा को स्वर्ण मुखौटा, रजत छत्र और अष्टधातु के आभूषणों से अलंकृत कर दिव्य स्वरूप में विराजमान किया गया।
मंदिर के मुख्य द्वार को अशोक और कामिनी की पत्तियों, रंग-बिरंगे फूलों तथा आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। प्रातः तीन बजे मंगला आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के पट खोल दिए गए। श्रावण मास में आयोजित इस विशेष हिम शृंगार और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा कालभैरव के दर्शन कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

11 Aug 2026 | 8:10 PM

भदोही, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवयुवक का शव घर के पास तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।.

see more..

हरदोई में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

11 Aug 2026 | 8:08 PM

हरदोई, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां विकासखंड स्थित कोटरा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वायरल वीडियो के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में भोजन बनाने वाले रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है।.

see more..

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

11 Aug 2026 | 7:54 PM

हमीरपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गांव तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज एक कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।.

see more..

छात्रवृत्ति मामले में 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस, 150 ने नहीं दिया जवाब

11 Aug 2026 | 7:51 PM

सहारनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छात्रवृत्ति में अनियमितताओं को लेकर समाज कल्याण विभाग ने 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। .

see more..

दारुल उलूम में जलाभिषेक की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल नेता पुरा महादेव पहुंचे, देवबंद में पुलिस सतर्क

11 Aug 2026 | 7:48 PM

देवबंद (सहारनपुर), 11 अगस्त (वार्ता) सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद परिसर में जलाभिषेक करने की घोषणा करने वाले उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को देवबंद नहीं पहुंचे। पुलिस के अनुसार ललित शर्मा ने बागपत के बालैनी स्थित प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी घोषणा के मद्देनजर देवबंद में पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। .

see more..