Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रतापगढ़ में छह लोगों की मौत पर योगी ने जताया शोक, घायल के समुचित इलाज के दिए निर्देश

लखनऊ, 6 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में मकान गिरने से छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय जिला प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायल अमन के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अमन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
योगी ने ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा घायल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के कारण नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में लगभग 100 वर्ष पुराना मकान देर रात भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

बैंकर्स लाभार्थीपरक योजनाओं में ऋण वितरण में रुचि दिखायें: त्रिपाठी

11 Aug 2026 | 6:53 PM

मैनपुरी, 11 अगस्त (वार्ता) मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा है कि बैंकर्स लाभार्थीपरक योजनाओं में ऋण वितरण में रुचि दिखाएं और पात्र लाभार्थियों की पत्रावलियों को अकारण निरस्त न करें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए माहवार कार्ययोजना बनाकर प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान कैनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक की लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैंकों को भेजी गई पत्रावलियों का तत्काल परीक्षण कर पात्र मामलों में स्वीकृति और ऋण वितरण सुनिश्चित किया ज.

see more..

2027 में काशी क्षेत्र की सभी 71 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य : रमेश सिंह

11 Aug 2026 | 6:49 PM

वाराणसी, 11 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह ने मंगलवार को अपने प्रथम काशी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, प्रदेश एवं क्षेत्र पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। .

see more..

मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को वकालत के 50 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

11 Aug 2026 | 6:47 PM

लखनऊ, 11 अगस्त (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्रा को वकालत के पेशे में 50 वर्ष पूरे करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।.

see more..

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध, एसएसपी ने किया निरीक्षण

11 Aug 2026 | 6:45 PM

सहारनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए हैं। बारिश के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मंगलवार को कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।.

see more..

देवबंद में सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

11 Aug 2026 | 6:42 PM

सहारनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बारिश के बावजूद सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। .

see more..