Tuesday, Apr 21 2026 | Time 09:49 Hrs(IST)
दुनिया


थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने निचले सदन को भंग करने की सिफारिश की

बैंकॉक, 03 सितंबर (वार्ता) थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचायी ने बुधवार को कहा कि उनकी कार्यवाहक सरकार ने संसद के निचले सदन को भंग करने की सिफारिश की है जिसकी वजह से समय से पहले आम चुनाव हो सकते हैं।
श्री फुमथाम ने पत्रकारों से बात करते हुये इस बात की पुष्टि है कि प्रतिनिधि सभा को भंग करने का आदेश मंगलवार को राजा महा वजीरालोंगकोर्न को प्रेषित कर दिया है और अब शाही मंजूरी का इंतजार है।
मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए श्री फुमथाम ने कहा कि देश में आर्थिक क्षेत्र में भविष्य में गिरावट को रोकने के लिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा, "कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में मैंने इन सभी विचारों की गहन समीक्षा की है और संविधान के अंतर्गत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार समस्या का समाधान करने के लिए राजा को स्थिति पर रिपोर्ट देने का निर्णय लिया है।"
संसद को भंग करने की मांग ऐसे समय में की गयी है जब सत्तारूढ़ फेउ थाई पार्टी निचले सदन में अपना बहुमत खो चुकी है और वह एक संवैधानिक आदेश के बाद नयी सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि पिछले सप्ताह नैतिकता के उल्लंघन के कारण पी शिनावात्रा को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था।
देश के मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स पार्टी ने बुधवार को निर्णय लिया कि संभावित संसदीय चुनाव में वह प्रधानमंत्री के रूप में भूमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन चार्नविराकुल का समर्थन करेगी।
फेउ थाई पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के अपने एकमात्र शेष उम्मीदवार चाइकासेम नीतिसिरी को नामांकित करने के लिए पीपुल्स पार्टी से समर्थन मांगा था जिसके पास निचले सदन की लगभग एक तिहाई सीटें हैं।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

जब तक समझौता नहीं हो जाता, अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नहीं हटाएगा नाकेबंदीः ट्रम्प

21 Apr 2026 | 8:32 AM

वाशिंगटन 21 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा। .

see more..

ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत की इच्छा व्यक्त की, अभी तक कोई फैसला नहीं

20 Apr 2026 | 10:42 PM

तेहरान, 20 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर से इनकार करने के एक दिन बाद, ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थता में वार्ता के दूसरे दौर के लिए इच्छा व्यक्त की है हालांकि अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि वह वार्ता में भाग लेगा या नहीं। यह जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में दी।.

see more..

तनाव कम करने के लिए हर राजनयिक विकल्प का उपयोग किया जाना चाहिएः मसूद पेजेशकियन

20 Apr 2026 | 10:36 PM

तेहरान, 20 अप्रैल (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बातचीत के जरिए तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि 'युद्ध से किसी का भला नहीं होता' और तनाव कम करने के लिए 'हर तर्कसंगत और राजनयिक विकल्प का उपयोग किया जाना चाहिए।' हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाहरी खतरों के खिलाफ ईरान का रुख कड़ा बना रहेगा।.

see more..

पश्चिमी तट एवं गाजा में शांति स्थापित करने के लिए ब्रसेल्स में 60 देशों की बैठक

20 Apr 2026 | 8:04 PM

ब्रसेल्स, 20 अप्रैल (वार्ता) बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में सोमवार को 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने इजरायल, पश्चिमी तट और गाजा में स्थिरता, सुरक्षा और दीर्घकालिक शांति स्थापित करने के लिए फिलिस्तीनी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान ईरान युद्ध और लेबनान की गंभीर स्थिति पर केंद्रित है।.

see more..

फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत की कोई योजना हैः इस्माइल बघाई

20 Apr 2026 | 7:50 PM

तेहरान, 20 अप्रैल (वार्ता) ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को स्पष्ट किया कि ईरान की फिलहाल अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत करने की कोई योजना नहीं है। युद्धविराम की अवधि खत्म होने के करीब आने और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बयान सामने आया है।.

see more..