Monday, Jun 8 2026 | Time 19:15 Hrs(IST)
दुनिया


हॉर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक झड़प के बावजूद अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम बरकरार, ट्रंप ने दी हिंसक परिणाम भुगतने की चेतावनी

तेहरान/वाशिंगटन, 08 मई (वार्ता) रणनीतिक रूप से ईरान का महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाजों और ईरानी सेना के बीच गुरुवार की देर सीधी गोलीबारी के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच एक महीने पुराना संघर्ष विराम अब भी प्रभावी है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हालांकि इस घटना को ईरान की ओर से उकसावा करार दिया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसी अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये गये तो इसका नतीजे और भी गंभीर हो सकते हैं।
यह टकराव कल देर रात उस समय शुरू हुआ जब तीन अमेरिकी विध्वंसक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पुष्टि की कि उसकी सेनाओं ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को सफलतापूर्वक मार गिराया और शुक्रवार तड़के केश्म द्वीप और बंदर अब्बास के पास स्थित हमलावर ठिकानों पर कड़ा जवाबी हमला किया।
वहीं ईरान के ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी सेना ने अमेरिकी नौसैनिक संसाधनों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जिससे "भारी नुकसान" हुआ और अमेरिकी युद्धपोतों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा कि यह अभियान एक ईरानी तेल टैंकर 'एम/टी हसना' पर पहले हुये अमेरिकी हमले का सीधा जवाब था। ईरान जिसे संघर्ष विराम का स्पष्ट उल्लंघन मानता है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार्रवाई रक्षा के अधिकार का वैध उपयोग थी और चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी अन्य अमेरिकी दुस्साहस का और भी करारा जवाब दिया जायेगा।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस झड़प के तत्काल प्रभाव को कम बताते हुए इसे 'मामूली बात' कहा और पुष्टि की कि किसी भी अमेरिकी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई आत्मरक्षा में उठाया गया एक आवश्यक कदम था, लेकिन साथ ही इस बात पर जोर दिया कि चल रही वार्ता को लेकर उनका धैर्य अब कम होता जा रहा है।इस घटना ने आठ अप्रैल से लागू शांति समझौते की संवेदनशीलता को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंताएं बढ़ा दी हैं। जहां अमेरिका का कहना है कि उसकी कार्रवाई बिना किसी उकसावे के की गई थी, वहीं ईरान की आईआरजीसी ने दावा किया कि ये हमले उसके तेल टैंकर पर पहले हुए अमेरिकी हमले के जवाब में किये गये थे।
आलम उप्रेती
वार्ता
More News
ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

08 Jun 2026 | 6:43 PM

तेहरान/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) ईरान ने राजधानी तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को धत्ता देते हुए इजरायली हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागी। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम एशिया एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के करीब पहुंच गया है। यह हमले तब हुये जब श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "यह बहुत हो गया" और उनसे रविवार रात ईरान के मिसाइल हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया।

see more..

दक्षिणी फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुआ

08 Jun 2026 | 6:39 PM

मनीला, 08 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। .

see more..

हुती विद्रोहियों ने इजरायली जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

08 Jun 2026 | 5:55 PM

सना, 08 जून (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इजरायल पर मिसाइल हमले और लाल सागर में इजरायली समुद्री जहाजों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का एलान किया , जिससे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर एक बार फिर बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।.

see more..

ईरान का दावा, 'ऑपरेशन नस्र' के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

08 Jun 2026 | 3:30 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायली हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र’ (विजय) नामक व्यापक सैन्य अभियान चलाकर इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने यह अभियान ईरान के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई रडार ठिकानों पर इजरायल द्वारा किये गये मिसाइल हमलों के जवाब में चलाया। .

see more..

करीब सात साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

08 Jun 2026 | 2:46 PM

सियोल/प्योंगयांग, 08 जून (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे। करीब सात वर्षों बाद प्योंगयांग की उनकी यह यात्रा हो रही है। .

see more..