Monday, Jun 8 2026 | Time 19:42 Hrs(IST)
दुनिया


चीन ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता देने की बात स्वीकारी

बीजिंग, 08 मई (वार्ता) 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि पिछले साल भारत के साथ चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान उसने पाकिस्तान को तकनीकी सहायता प्रदान की थी।
चीन के सरकारी प्रसारक 'सीसीटीवी' से बात करते हुए 'एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना' (एवीआईसी) के इंजीनियर झांग हेंग ने बताया कि उन्हें मई 2025 में झड़पों के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना को 'ऑन-साइट तकनीकी सहायता' देने के लिए तैनात किया गया था। एवीआईसी वही सरकारी कंपनी है जो चीन के उन्नत लड़ाकू विमानों और ड्रोन कार्यक्रमों के पीछे है।
श्री झांग ने इस दौरान पाकिस्तान द्वारा चीन निर्मित 'चेंगडू जे-10सीई' लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि इस विमान ने कम से कम एक 'राफेल' लड़ाकू विमान को मार गिराया था, हालांकि इस दावे की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और इसे बेहद संदिग्ध माना जा रहा है। गौरतलब है कि जे-10सीई चीन के जे-10सी का ही संस्करण है, जिसे चीन ने पाकिस्तान को दिया है।
चीनी इंजीनियर ने बताया कि मई की भीषण गर्मी में, जब तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब था, उनकी टीम मानसिक और शारीरिक रूप से कठिन परिस्थितियों में पाकिस्तानी वायु सेना के उपकरणों को उनकी पूरी युद्ध क्षमता के साथ संचालित करने में जुटी थी।
यह स्वीकारोक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन ने अब तक 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किसी भी प्रत्यक्ष परिचालन या तकनीकी भागीदारी की पुष्टि नहीं की थी। हालांकि, लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि चीन ने उपग्रह खुफिया जानकारी, रसद और सिस्टम सपोर्ट के माध्यम से पाकिस्तान की मदद की थी।
ज्ञात हो कि चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा साझेदारी बेहद गहरी है और चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य आपूर्तिकर्ता है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान ने अमेरिकी हथियारों के बजाय चीनी लड़ाकू विमानों, मिसाइल प्रणालियों, ड्रोन और पनडुब्बियों पर अपनी निर्भरता काफी बढ़ा दी है।
भारत अशोक
वार्ता
More News
ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

08 Jun 2026 | 6:43 PM

तेहरान/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) ईरान ने राजधानी तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को धत्ता देते हुए इजरायली हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागी। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम एशिया एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के करीब पहुंच गया है। यह हमले तब हुये जब श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "यह बहुत हो गया" और उनसे रविवार रात ईरान के मिसाइल हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया।

see more..

दक्षिणी फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुआ

08 Jun 2026 | 6:39 PM

मनीला, 08 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। .

see more..

हुती विद्रोहियों ने इजरायली जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

08 Jun 2026 | 5:55 PM

सना, 08 जून (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इजरायल पर मिसाइल हमले और लाल सागर में इजरायली समुद्री जहाजों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का एलान किया , जिससे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर एक बार फिर बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।.

see more..

ईरान का दावा, 'ऑपरेशन नस्र' के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

08 Jun 2026 | 3:30 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायली हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र’ (विजय) नामक व्यापक सैन्य अभियान चलाकर इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने यह अभियान ईरान के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई रडार ठिकानों पर इजरायल द्वारा किये गये मिसाइल हमलों के जवाब में चलाया। .

see more..

करीब सात साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

08 Jun 2026 | 2:46 PM

सियोल/प्योंगयांग, 08 जून (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे। करीब सात वर्षों बाद प्योंगयांग की उनकी यह यात्रा हो रही है। .

see more..