Monday, Jun 8 2026 | Time 20:18 Hrs(IST)
दुनिया


चीनी कंपनियों पर अमेरिका के प्रतिबंध अवैध : चीन

बीजिंग, 11 मई (वार्ता) चीन ने ईरान से संबंध होने के कारण चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के फैसले का विरोध करते हुए नयी नीतियों को ‘अवैध’ एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का विरोधी करार दिया।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुए जियाकुन ने सोमवार को कहा कि चीन अमेरिका द्वारा थोपे गये एकतरफा प्रतिबंधों को नकारता है और ये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त नहीं है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने चीन और हांगकांग की कंपनियों एवं लोगों पर ईरान की सेना की सहायता करने का आरोप लगाते हुए उन पर प्रतिबंध लगाये हैं। इस सूची में शामिल 12 लोगों एवं कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने ईरान की सेना के इस्तेमाल के लिए हथियार एवं तकनीक खरीदी हैं।
उन्होंने कहा कि बीजिंग लगातार चीनी कंपनियों से यह अपेक्षा करता है कि वे कानूनों और नियमों के अनुसार ही अपना कारोबार करें, और वह चीनी उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की पूरी मज़बूती से रक्षा करने का इरादा रखता है।
श्री गुओ ने कहा, “ जहां तक ईरान की स्थिति का सवाल है, चीन ने बार-बार इस पर अपना दृढ़ रुख स्पष्ट किया है। इस समय सबसे ज़रूरी काम यह है कि युद्ध को फिर से शुरू होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जायें, न कि इस संघर्ष का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल करके दूसरे देशों को बदनाम किया जाये।”
वित्त एवं विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को घोषित किये गये इस फ़ैसले से अगले हफ़्ते डोनाल्ड ट्रंप की चीन की प्रस्तावित यात्रा में अड़चनें पैदा होने का जोखिम है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के प्रतिबंधों का निशाना हांगकांग और चीन स्थित कंपनियां थीं, साथ ही संयुक्त अरब अमीरात की एक फर्म और एक ऐसा व्यक्ति भी था जिसका कथित तौर पर चीन की एक औद्योगिक कंपनी से संबंध है।
चीन ने दोहराया कि ईरान से जुड़े तनावों पर उसका रुख हमेशा एक जैसा रहा है, और उसने ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील की है जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News
इजरायल की हरकतों के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार : ईरान

इजरायल की हरकतों के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार : ईरान

08 Jun 2026 | 6:47 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान ने सोमवार को कहा कि युद्धविराम के बड़े उल्लंघनों के बाद तनाव बढ़ने के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार है क्योंकि इजरायली सरकार की हरकतों को अमेरिका की नीतियों से अलग नहीं किया जा सकता। सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि इजरायल की हरकतों के लिए अमेरिका "ज़िम्मेदार" है।

see more..
ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

08 Jun 2026 | 6:43 PM

तेहरान/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) ईरान ने राजधानी तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को धत्ता देते हुए इजरायली हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागी। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम एशिया एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के करीब पहुंच गया है। यह हमले तब हुये जब श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "यह बहुत हो गया" और उनसे रविवार रात ईरान के मिसाइल हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया।

see more..

दक्षिणी फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुआ

08 Jun 2026 | 6:39 PM

मनीला, 08 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। .

see more..

हुती विद्रोहियों ने इजरायली जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

08 Jun 2026 | 5:55 PM

सना, 08 जून (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इजरायल पर मिसाइल हमले और लाल सागर में इजरायली समुद्री जहाजों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का एलान किया , जिससे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर एक बार फिर बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।.

see more..

ईरान का दावा, 'ऑपरेशन नस्र' के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

08 Jun 2026 | 3:30 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायली हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र’ (विजय) नामक व्यापक सैन्य अभियान चलाकर इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने यह अभियान ईरान के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई रडार ठिकानों पर इजरायल द्वारा किये गये मिसाइल हमलों के जवाब में चलाया। .

see more..