Monday, Jun 8 2026 | Time 20:04 Hrs(IST)
दुनिया


स्टार्मर ने नेतृत्व के संकट के बीच किया पलटवार, कहा - मैं विरोधियों को गलत साबित करूंगा

लंदन, 11 मई (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे।
लेबर पार्टी को स्थानीय चुनावों में मिली करारी हार के बाद उन्होंने एक बड़े राजनीतिक बदलाव की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि ब्रिटेन का सामना "बेहद खतरनाक विरोधियों" से है, और यदि उनकी पार्टी ने निर्णायक रूप से जवाब नहीं दिया, तो देश "एक बहुत ही अंधेरे रास्ते पर" जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने लेबर पार्टी के नेता के रूप में अपनी पार्टी के भीतर बढ़ते विद्रोह को रोकने के उद्देश्य से दिये गये एक अत्यंत महत्वपूर्ण भाषण के दौरान पद छोड़ने से इनकार कर दिया।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि मुझ पर कई लोग संदेह करते हैं और मुझे पता है कि मुझे उन्हें गलत साबित करना है, और मैं ऐसा करूंगा।" उन्होंने इस बात पर बल दिया कि बढ़ते आर्थिक, भू-राजनीतिक और सामाजिक संकटों के लिए ब्रिटेन को "एक बड़ी प्रतिक्रिया" की आवश्यकता है।
श्री स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि लेबर पार्टी के परिणाम "बहुत कठिन" रहे हैं और उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली।
प्रधानमंत्री ने अपने नेतृत्व के लिए निर्णायक माने जा रहे भाषण में कहा, "पिछले हफ्ते के चुनाव परिणाम कठिन थे। बहुत कठिन। हमने लेबर पार्टी के कुछ शानदार प्रतिनिधियों को खो दिया। यह दुख देता है, और यह दुख होना भी चाहिये।"
मनोज, मधुकांत
वार्ता
More News
ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

08 Jun 2026 | 6:43 PM

तेहरान/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) ईरान ने राजधानी तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को धत्ता देते हुए इजरायली हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागी। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम एशिया एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के करीब पहुंच गया है। यह हमले तब हुये जब श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "यह बहुत हो गया" और उनसे रविवार रात ईरान के मिसाइल हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया।

see more..

दक्षिणी फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुआ

08 Jun 2026 | 6:39 PM

मनीला, 08 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। .

see more..

हुती विद्रोहियों ने इजरायली जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

08 Jun 2026 | 5:55 PM

सना, 08 जून (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इजरायल पर मिसाइल हमले और लाल सागर में इजरायली समुद्री जहाजों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का एलान किया , जिससे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर एक बार फिर बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।.

see more..

ईरान का दावा, 'ऑपरेशन नस्र' के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

08 Jun 2026 | 3:30 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायली हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र’ (विजय) नामक व्यापक सैन्य अभियान चलाकर इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने यह अभियान ईरान के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई रडार ठिकानों पर इजरायल द्वारा किये गये मिसाइल हमलों के जवाब में चलाया। .

see more..

करीब सात साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

08 Jun 2026 | 2:46 PM

सियोल/प्योंगयांग, 08 जून (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे। करीब सात वर्षों बाद प्योंगयांग की उनकी यह यात्रा हो रही है। .

see more..