Monday, Jun 8 2026 | Time 19:54 Hrs(IST)
दुनिया


बंगलादेश के खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले अध्यक्ष निर्वाचित

संयुक्त राष्ट्र, 03 जून (वार्ता) बंगलादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में साइप्रस के एंड्रियास काकौरिस को पराजित किया।
गुप्त मतदान के जरिए हुए चुनाव में श्री खलीलुर रहमान को 99 मत मिले, जबकि काकौरिस को 91 मत प्राप्त हुए। कुल 190 मत डाले गये और कोई भी मत अमान्य या अनुपस्थित नहीं रहा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता पांच क्षेत्रीय समूहों के बीच क्रमवार बदलती है और 81वां सत्र एशिया-प्रशांत समूह के हिस्से में आया है। वह आठ सितंबर से एक वर्ष का कार्यकाल संभालेंगे।
उनका कार्यकाल ऐसे समय शुरू होगा, जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है और उनके उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
श्री खलीलुर रहमान को कूटनीति और बहुपक्षीय संस्थाओं में चार दशक से अधिक का अनुभव है। वह फरवरी से बंगलादेश के विदेश मंत्री हैं। इससे पहले वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रोहिंग्या मुद्दे पर उच्च प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
चुनाव के बाद महासभा को संबोधित करते हुए श्री खलीलुर रहमान ने कहा कि वह विनम्रता और जिम्मेदारी की भावना के साथ यह दायित्व स्वीकार कर रहे हैं, ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र पर भरोसा कई मोर्चों पर चुनौती का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने नौवें दशक में ऐसे समय प्रवेश कर रहा है जब संगठन की क्षमता और विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न चुनौतियां लोगों के विश्वास को कमजोर कर रही हैं।
वर्तमान महासभा अध्यक्ष एनेलेना बेयरबॉक ने चुनाव के बाद कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस समय अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है और बहुपक्षीय कूटनीति पर अभूतपूर्व दबाव है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा अब दैनिक आवश्यकता बन गयी है।
वर्ष 1979 में बंगलादेश की विदेश सेवा में शामिल हुए रहमान संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क और जेनेवा कार्यालयों में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी बढ़ते संघर्षों, असमानता, जलवायु संकट और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं अब भी 1945 की दुनिया के ढांचे में काम कर रही हैं, जबकि दुनिया काफी बदल चुकी है।
श्री खलीलुर रहमान ने अपने कार्यकाल की छह प्रमुख प्राथमिकताएं निर्धारित की हैं, जिनमें शांति और सुरक्षा, सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति, जलवायु कार्रवाई एवं पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों का नियमन तथा संयुक्त राष्ट्र सुधार शामिल हैं। उन्होंने बंगलादेश के शांति स्थापना अभियानों के अनुभव का उल्लेख करते हुए निवारक कूटनीति, शांति निर्माण और नागरिकों की सुरक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।
खलीलुर रहमान ने विकास वित्तपोषण की चुनौतियों को दूर करने, ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट को आगे बढ़ाने तथा बहुपक्षीय संस्थाओं की प्रभावशीलता मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News
ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

08 Jun 2026 | 6:43 PM

तेहरान/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) ईरान ने राजधानी तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को धत्ता देते हुए इजरायली हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागी। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम एशिया एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के करीब पहुंच गया है। यह हमले तब हुये जब श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "यह बहुत हो गया" और उनसे रविवार रात ईरान के मिसाइल हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया।

see more..

दक्षिणी फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुआ

08 Jun 2026 | 6:39 PM

मनीला, 08 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। .

see more..

हुती विद्रोहियों ने इजरायली जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

08 Jun 2026 | 5:55 PM

सना, 08 जून (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इजरायल पर मिसाइल हमले और लाल सागर में इजरायली समुद्री जहाजों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का एलान किया , जिससे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर एक बार फिर बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।.

see more..

ईरान का दावा, 'ऑपरेशन नस्र' के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

08 Jun 2026 | 3:30 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायली हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र’ (विजय) नामक व्यापक सैन्य अभियान चलाकर इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने यह अभियान ईरान के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई रडार ठिकानों पर इजरायल द्वारा किये गये मिसाइल हमलों के जवाब में चलाया। .

see more..

करीब सात साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

08 Jun 2026 | 2:46 PM

सियोल/प्योंगयांग, 08 जून (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे। करीब सात वर्षों बाद प्योंगयांग की उनकी यह यात्रा हो रही है। .

see more..