Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:16 Hrs(IST)
दुनिया


नेतन्याहू ने गाज़ा से हमास के निःशस्त्रीकरण का बोर्ड ऑफ पीस का प्रस्ताव ठुकराया

तेल अवीव, 5 अगस्त (वार्ता) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा पट्टी से सेना की चरणबद्ध वापसी के बदले हमास के धीरे-धीरे निःशस्त्रीकरण वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 'बोर्ड ऑफ पीस' के प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि न तो इजराइल ने इस योजना को तैयार किया था और न ही इसे स्वीकार किया है।
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में श्री नेतन्याहू ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने इस प्रस्ताव को इजराइल के विचार के लिए भेजा था, जिसे इजराइली संशोधनों के साथ वापस भेज दिया गया है। इस अस्वीकृति को गाज़ा के भविष्य को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री और ट्रम्प के बीच अब तक के सबसे बड़े मतभेद के रूप में देखा जा रहा है।
'द टाइम्स ऑफ इजराइल' के अनुसार, श्री नेतन्याहू ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रम्प या उनकी टीम को लगता है कि वे हमास को गाज़ा के निःशस्त्रीकरण और विसैन्यीकरण के लिए मना सकते हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने हमें एक मसौदा भेजा था। हम इससे सहमत नहीं थे। यह हमारा मसौदा नहीं था। हमने अपनी टिप्पणियां वापस भेज दी हैं।" उन्होंने कहा कि इस चरण में युद्धग्रस्त इलाके से पीछे नहीं हटा जा सकेगा।
इससे कुछ दिन पहले श्री ट्रम्प ने घोषणा की थी कि हमास सैद्धांतिक रूप से 'बोर्ड ऑफ पीस' समर्थित ढांचे पर सहमत हो गया है, जिसके तहत वह इजराइली सेना की चरणबद्ध वापसी के बदले धीरे-धीरे अपने हथियार सौंपेगा। श्री ट्रम्प ने इस प्रस्ताव को एक नया फिलिस्तीनी प्रशासन बनाने की दिशा में अहम कदम बताया था।
इस घोषणा के बाद बोर्ड ऑफ पीस के महानिदेशक निकोले म्लादेनोव ने यरूशलेम में श्री नेतन्याहू से मुलाकात की थी और हमास के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए गाज़ा में सैन्य अभियानों को दो सप्ताह के लिए रोकने का आग्रह किया था, हालांकि इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला।
मौजूदा प्रस्ताव के तहत, इजराइल अक्टूबर 2025 के युद्धविराम के तहत तय की गई मूल 'येलो लाइन' तक चरणबद्ध तरीके से पीछे हटेगा, जबकि हमास अंतरराष्ट्रीय निगरानी में धीरे-धीरे अपने हथियार सौंपेगा। समझौते में यह भी शर्त है कि ढांचा लागू होते ही इजराइल को गाज़ा में सैन्य अभियान रोकने होंगे।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

रूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेनी हमले में विदेशी नागरिकों की मौत पर बयान किया जारी

11 Aug 2026 | 4:49 PM

मास्को, 11 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) रूस के निज़नेकामस्क पर यूक्रेन द्वारा सोमवार को किये गये हमले में विदेशी नागरिकों की मौत पर रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।.

see more..

ट्रंप ने ईरान से मिली धमकी के कारण तुर्की में चुपके से अपना विमान बदला

11 Aug 2026 | 4:33 PM

वॉशिंगटन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने तुर्की से रवाना होते समय ईरान से जानलेवा हमले की धमकी के मद्देनजर 'एयर फोर्स वन' से एक छोटे सैन्य विमान में चुपके से शिफ्ट किया गया था। .

see more..

पिछले 50 वर्षों में अमेरिका को हुए नुकसान के लिए ईरान दे मुआवजा : ट्रंप

11 Aug 2026 | 4:15 PM

वाशिंगटन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सामने एक नई मांग रखते हुए पिछले 50 वर्षों के दौरान ईरान की ओर से पहुँचाए गए नुकसान के लिए अमेरिका को मुआवजा देने की मांग की है। इस मांग से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'होर्मूज जलडमरूमध्य' को दोबारा खोलने को लेकर चल रहा गतिरोध और गहरा गया है।.

see more..

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में जन्म के समय तक कराया जा सकता है गर्भपात, नया कानून पारित

11 Aug 2026 | 4:11 PM

बोस्टन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के प्रांत मेसाचुसेट्स में अब गर्भपात के लिए समय-सीमा को समाप्त कर दिया गया है, जिससे जन्म के समय तक गर्भपात कराना संभव हो गया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला मैसाचुसेट्स अमेरिका का दसवां राज्य बन गया है।.

see more..

ट्रम्प ने बच्चों के टीकों की सिफारिशों को सीमित करने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये

11 Aug 2026 | 4:09 PM

वॉशिंगटन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर बच्चों के लिए अनुशंसित टीकों की सूची सीमित कर दी है।.

see more..