Tuesday, Dec 16 2025 | Time 07:26 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सरकार चलाने में सक्षम नहीं नीतीश, नौकरशाह ले रहे फैसले : तेजस्वी

सरकार चलाने में सक्षम नहीं नीतीश, नौकरशाह ले रहे फैसले : तेजस्वी

पटना 08 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार चलाने में सक्षम नहीं रह जाने से सभी फैसले नौकरशाह ले रहे हैं, जिससे राज्य में पूरा शासकीय परिदृश्य बिगड़ गया है।

श्री यादव ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं और वे पूरी तरह से नौकरशाहों पर निर्भर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में नौकरशाह फैसले ले रहे हैं, जिससे राज्य का पूरा परिदृश्य खराब हो गया है।

राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों को उठा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

श्री यादव ने कहा, “आवेदन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले दो-तीन दिनों तक बीपीएससी का सर्वर काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण हजारों छात्र अपने फॉर्म दाखिल नहीं कर पाए।” उन्होंने मांग की कि बीपीएससी का सर्वर तीन दिनों के लिए फिर से खोला जाना चाहिए ताकि वे छात्र अपने फॉर्म भर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने के बजाय नीतीश सरकार को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए काम करना चाहिए।

सूरज

वार्ता

More News

बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: सम्राट चौधरी

15 Dec 2025 | 11:03 PM

गया जी, 15 दिसंबर (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और समय के साथ उनके उपर प्रशासन का शिकंजा पहले से ज्यादा कसा जायेगा।.

see more..

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करें : पंकज कुमार पाल

15 Dec 2025 | 10:50 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता)पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करने का संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया।.

see more..

बोकारो से अपहृत जयंत सिंह की हत्या, शव गिरिडीह के पीरटांड़ से बरामद, 6 गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:29 PM

बोकारो, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र से विगत10 दिसंबर को अपहृत जयंत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में फेंक दिया था, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया है। .

see more..

पटना में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान 13वें दिन रहा जारी, वसूला गया 51,600 रुपया का जुर्माना

15 Dec 2025 | 9:34 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता) पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान 13वें दिन भी जारी रहा और इस दौरान आज कुल 51,600 का जुर्माना वसूला गया।.

see more..

दलित की गैर इरादतन हत्या के जुर्म में दोषी को सजा

15 Dec 2025 | 8:49 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने एक दलित की गैर इरादतन हत्या करने के जुर्म में सोमवार को एक व्यक्ति को दस वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस हजार रूपए का जुर्माना भी किया । अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश पंकज चौहान ने मामले में सुनवाई के बाद पटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर गांव निवासी मनीष कुमार को भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है । जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को तीन माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी।.

see more..