Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:51 Hrs(IST)
खेल


ओडिशा सरकार राष्ट्रीय खो खो टीम को देगी 15 करोड़ की सहायता राशि

ओडिशा सरकार राष्ट्रीय खो खो टीम को देगी 15 करोड़ की सहायता राशि

भुवनेश्वर, 06 जनवरी, (वार्ता) ओडिशा सरकार ने स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वूपर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को राष्ट्रीय खो खो टीम को तीन साल में 15 करोड़ रुपये देने की एलान किया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज खो-खो की राष्ट्रीय टीम को आवश्यक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि ओडिशा खनन निगम के जरिये इस खेल के विकास, प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी की सुविधा मुहैया कराने के लिए जनवरी 2025 से दिसंबर 2027 तक सालाना पांच करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

उन्होंने कहा, “यह भारत में खो खो के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। अपने स्वदेशी खेलों का समर्थन करके, हम न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि अपने एथलीटों के लिए नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं।जिस तरह हमने भारतीय हॉकी को बदला है उसी तरह हम खो-खो के के पुनर्जागरण की कल्पना करते हैं।”

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस एलान का स्वागत करते हुए कहा, “खो-खो के प्रति ओडिशा की प्रतिबद्धता इस पारंपरिक खेल के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह प्रायोजन विश्व स्तरीय एथलीटों को विकसित करने और वैश्विक मंच पर खो-खो को बढ़ावा देने की हमारी क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।”

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

पूर्व खिलाड़ियों को कोच बनाकर खेलों में वापस लाना चाहिए: अनुराग ठाकुर

14 Mar 2026 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत को खेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्व खिलाड़ियों को फिर से खेलों से जोड़कर उन्हें कोच और मेंटर की भूमिका में लाना चाहिए।.

see more..

भारतीय महिला टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में मिला दूसरा स्थान

14 Mar 2026 | 10:04 PM

हैदराबाद, 14 मार्च, (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को खेले गये एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के फाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। नतीजे के बावजूद, भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।.

see more..

हॉकी इंडिया ने कप्तान सलीमा टेटे को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दी बधाई

14 Mar 2026 | 9:07 PM

हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) हॉकी इंडिया ने शनिवार को कप्तान सलीमा टेटे को इंग्लैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अपना 150वां मैच खेलने पर बधाई दी।.

see more..

भारत अंडर 17 महिला टीम की म्यांमार पर रोमांचक जीत

14 Mar 2026 | 7:12 PM

यंगून, 14 मार्च (वार्ता) पामेला कोंटी के सब्स्टीट्यूट ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें इंडियन अंडर 17 महिला टीम ने शनिवार को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में से दूसरे मैच में म्यांमार को 3-2 से हराकर शानदार वापसी की।.

see more..

कर्नाटक की स्निग्धा कांता ने आईटीएफ जे60 गुरुग्राम गर्ल्स सिंगल्स का टाइटल जीता

14 Mar 2026 | 7:04 PM

बेंगलुरु, 14 मार्च (वार्ता) कर्नाटक की स्निग्धा कांता ने 9-14 मार्च तक हुए आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स जे60 गुरुग्राम में गर्ल्स सिंगल्स का टाइटल जीतकर एक शानदार हफ़्ते का अंत किया। उन्होंने शनिवार को फाइनल में कर्नाटक की साथी खिलाड़ी पद्मप्रिया रमेश कुमार को 6-4, 6-4 से हराया।.

see more..