Friday, Dec 12 2025 | Time 12:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान ने की टेस्ट टीम की घोषणा

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान ने की टेस्ट टीम की घोषणा

इस्लामाबाद, 11 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने वाली टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। घरेलू टेस्ट के लिए स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए, साजिद खान और अबरार अहमद की वापसी हुई है जबकि आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास, मीर हमजा और नसीम शाह की तेज गेंदबाजी चौकड़ी को आराम दिया गया है। उनकी जगह अनकैप्ड काशिफ अली को टीम में शामिल किया गया है, उनके साथ खुर्रम शहजाद को भी सीरीज के लिए बरकरार रखा गया है।

सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और मोहम्मद हुरैरा को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान घायल हुए सैम अयूब और खराब फॉर्म में चल रहे अब्दुल्ला शफीक के स्थान पर टीम में वापस बुलाया गया है।

केप टाउन टेस्ट के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज हसीबुल्लाह के दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद रोहेल नज़ीर को विकेटकीपर पद के लिए बैकअप के रूप में लाया गया है।

टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, अबरार अहमद, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, काशिफ अली, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली, रोहेल नजीर, साजिद खान और सलमान अली आगा।

पाकिस्तान दो टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। दोनों टेस्ट 17 जनवरी और 25 जनवरी से मुल्तान में खेले जाएंगे।

प्रदीप

वार्ता

More News

आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध कैदी फरार

12 Dec 2025 | 12:19 PM

आजमगढ़ 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मंडलीय कारागार में बंद गोरखपुर जिले का एक बंदी आज अलसुबह फरार हो गया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र दत्त ने बताया कि आजमगढ़ से फरार बंदी उदय उर्फ गुजराती है, जो हत्या के एक मुकदमे में गोरखपुर जिला जेल से छह सितंबर 2021 को ट्रांसफर होकर आजमगढ़ आया था । पिछले चार वर्षो से आजमगढ़ जेल में वह बंद है । हालांकि वह मूल रूप से गुजरात प्रांत के अहमदाबाद के थाना ईसानगर क्षेत्र का रहने वाला है ,लेकिन उसके हाल का पता गोरखपुर जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र का है ।.

see more..

कफ सिरप की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कई शहरों में छापेमारी

12 Dec 2025 | 11:44 AM

लखनऊ, 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध तस्करी पर प्रहार करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छह शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई इस कार्रवाई में एजेंसी ने कुल 25 ठिकानों पर तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज जब्त किए। .

see more..

इटली में गार्डा प्रदर्शनी को लेकर आगरा के जूता निर्यातकों में उत्साह

12 Dec 2025 | 11:42 AM

आगरा 12 दिसंबर (वार्ता) इटली में गार्डा प्रदर्शनी का 104 वां संस्करण लगने जा रहा है जिसको लेकर आगरा के जूता निर्यातक इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस बार गार्डा प्रदर्शनी अगले महीने 10 से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने जा रही है, जिसको लेकर आगरा के जूता निर्यातक तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार आगरा से 50 से ज्यादा जूता निर्यातक गार्डा प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जाएंगे। जूता निर्यातकों ने बताया कि इटली की गार्डा प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होती है और इस प्रदर्शनी में कई देशों के बड़े बड़े व्यापारी पहुंचते हैं इसलिए आगरा के जूता कारोबार के लिए बेहद अहम मानी जाती है। गार्डा प्रदर्शनी में आ.

see more..

उड़ान रद्द होने से होटलों, गाड़ियों और तमाम पैकेज होने लगे कैंसिल

12 Dec 2025 | 11:31 AM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में दिसंबर के महीने में पर्यटकों की हमेशा अच्छी रहती है। लेकिन पिछले कई दिनों से चले आ रहे इंडिगो फ्लाइट विवाद के कारण पर्यटन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। काशी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है।.

see more..

उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा

12 Dec 2025 | 11:30 AM

लखनऊ, 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। परिस्थितियां बयां कर रही हैं कि 16 दिसंबर खरमास से पहले भाजपा अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लेगी।.

see more..