Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:11 Hrs(IST)
खेल


पाकिस्तान ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 330 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 330 रनों का लक्ष्य

केपटाउन 19 दिसंबर (वार्ता) कप्तान मोहम्मद रिजवान (80), बाबर आजम (73) और कामरान गुलाम (63) रनों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 330 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अब्दुल्लाह शफीक (पांच) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाज करने आये बाबर आजम ने सईम अयूब के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में वेना मफाका ने सईम अयूब (25) को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिये 115 रनों की साझेदारी की। तीसरे विकेट के रूप में बाबर आजम (73) रन बनाकर आउट हुये। आगा सलमान (33), इरफान खान (15) और शाहीन शाह अफरीदी (16) रन बनाकर आउट हुये। मोहम्मद रिजवान ने 82 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (80) रन बनाये। वही कामरान गुलाम ने 32 गेंदों में चार चौक और पांच छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में (63) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 329 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से वेना मफाका ने चार विकेट लिये। मार्को यानसन को तीन विकेट मिले। ब्योर्न फोर्टेन और एंडिले फेहुक्वायो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..