Friday, Dec 12 2025 | Time 12:31 Hrs(IST)
खेल


एशिया वोवीनाम फेडरेशन के महासचिव चुने गए प्रवीण गर्ग

एशिया वोवीनाम फेडरेशन के महासचिव चुने गए प्रवीण गर्ग

लखनऊ 20 दिसंबर (वार्ता) वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग को सर्वसम्मति से एशिया वोवीनाम फेडरेशन का महासचिव चुना गया है।

पांचवी एशियाई वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन बाली, इंडोनेशिया में 17 से 22 दिसंबर 2024 में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान एशिया वोवीनाम फेडरेशन कांग्रेस और चुनाव का आयोजन 19 दिसंबर को किया गया। जिसमें 2024 से 2028 कार्यकाल के लिए ईरान फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद नूही को अध्यक्ष, वियतनाम से ग्यून बिन दिन्ह को एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और गर्ग को महासचिव चुना गया। नयूमन यमाधिपुत्रा, विष्णु सहाय और पैंग सुनचुन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के अध्यक्ष वियतनाम से मय हूं टिन ने बताया कि खेल को जापान में 2026 में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया की अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल किए जाने के लिए फेडरेशन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्योंकि वोवीनाम इससे पूर्व भी ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के तत्वाधान में आयोजित एशियाई इंडोर गेम्स और एशियाई बीच गेम्स मे सम्मिलित रह चुका है।

गर्ग ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुये कहा कि वह एशिया स्तर पर खेल को नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

एग्जीक्यूटिव बोर्ड द्वारा इंडोनेशिया अध्यक्ष यामाहाधिपुत्रा से आगामी आठवीं वर्ल्ड वोवीनाम चैंपियनशिप का आयोजन अगले वर्ष बाली में 5 से 10 अगस्त के बीच कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

प्रदीप

वार्ता

More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..