Friday, Dec 12 2025 | Time 12:12 Hrs(IST)
भारत


राष्ट्रपति ने रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार किया, पांच राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति ने रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार किया,  पांच राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली 24 दिसम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके अलावा बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।

राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है।

उपरोक्त नियुक्तियाँ उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

संजीव अशोक

वार्ता

More News

खरगे-राहुल ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 10:17 AM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।.

see more..

मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 9:57 AM

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 13 दिसंबर)

12 Dec 2025 | 8:18 AM

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर

12 Dec 2025 | 12:19 AM

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के पीछे साजिश के आरोपी जेएनयू के पूर्व स्कॉलर एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली।.

see more..

यूडीआईएन ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, 80 हजार करोड़ की धोखाधड़ी रोकी : नंदा

11 Dec 2025 | 10:07 PM

नयी दिल्ली 11 दिसंबर वार्ता भारतीय हिन्दी लेखाकार (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा है कि विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) से धोखाधड़ी के मामलों को। रोकने में काफी मदद मिली है। .

see more..