Friday, Dec 12 2025 | Time 12:25 Hrs(IST)
भारत


रेलवे ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक जनरल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

रेलवे ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक जनरल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) भारतीय रेलवे ने इस वर्ष छठ के पर्व पर एक दिन में अनारक्षित श्रेणी के एक करोड़ से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि इस साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा 7663 स्पेशल गाड़ियों को अधिसूचित किया गया है। ये गाड़ियां एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जा रही हैं। पिछले साल इस अवधि में 4429 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया गया था। इस तरह इस वर्ष 73 प्रतिशत से अधिक गाड़ियों का परिचालन किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार 24 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच भारतीय रेल में 9.58 करोड़ यात्रियों ने नॉन-सब-अर्बन रूट पर यात्रा की। यह एक नया कीर्तिमान है। पिछले वर्ष दीपावली और छठ वाले सप्ताह में 9.24 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी।

प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को चार नवंबर को भारतीय रेल के नॉन सबअर्बन रूट पर एक करोड़ 20 लाख 72 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा की जो एक नया कीर्तिमान है। इसमें आरक्षित श्रेणी में 19.43 लाख यात्री और अनारक्षित श्रेणी में एक करोड़ एक लाख 29 हजार यात्री शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने तीन नवंबर को 207 विशेष गाड़ियों का और चार नवंबर को 203 विशेष रेलगाड़ियां का परिचालन किया,जो एक नया कीर्तिमान है।

सचिन,आशा

वार्ता

More News

खरगे-राहुल ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 10:17 AM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।.

see more..

मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 9:57 AM

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 13 दिसंबर)

12 Dec 2025 | 8:18 AM

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर

12 Dec 2025 | 12:19 AM

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के पीछे साजिश के आरोपी जेएनयू के पूर्व स्कॉलर एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली।.

see more..

यूडीआईएन ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, 80 हजार करोड़ की धोखाधड़ी रोकी : नंदा

11 Dec 2025 | 10:07 PM

नयी दिल्ली 11 दिसंबर वार्ता भारतीय हिन्दी लेखाकार (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा है कि विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) से धोखाधड़ी के मामलों को। रोकने में काफी मदद मिली है। .

see more..