Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:40 Hrs(IST)
खेल


प्री क्वार्टरफाइनल में राजस्थान ने तमिलनाडु को 19 रनों से हराया

प्री क्वार्टरफाइनल में राजस्थान ने तमिलनाडु को 19 रनों से हराया

वड़ोदरा 09 जनवरी (वार्ता) अभिजीत तोमर (111) की शतकीय महिपाल लोमरोर (60) की अर्धशतकीय पारियों के बाद अमन शेखावत (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टरफाइनल में तमिलनाडु को 19 रनों से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली हैं

राजस्थान के 267 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु के लिए तुषार रहेजा और नारायण जगदीशन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। सातवें ओवर में खलील अहमद ने तुषार रहेजा (11) को आउटकर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में अनिकेत ने भूपति कुमार (शून्य) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। तमिलनाडु का दूसरा विकेट नारायण जगदीशन (65) के रूप में गिरा। बाबा इन्द्रजीत (37), विजय शंकर (49) और मोहम्मद अली (34) ने कुछ देर तक संघर्ष किया। संजय यादव (दो), कप्तान साई किशोर (13), वरुण चक्रवर्ती (18) और संदीप वारियर (दो) रन बनाकर आउट हुये। राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे तमिलनाडु की पूरी टीम 47.1 ओवर में 248 रनों पर सिमट गई और राजस्थान ने 19 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है।

राजस्थान की ओर से अमन शेखावत ने तीन विकेट लिये, अनिकेत चौधरी, अजय सिंह को दो-दो विकेट मिले। खलील अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर तमिलनाडु पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10वें ओवर में त्रिलोक नाग ने सचिन यादव (चार) को आउटकर तमिलनाडु को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान महिपाल लोमरोर ने सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर के साथ दूसरे विकेट के लिए 160 रन जोड़े। 32वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने महिपाल लोमरोर को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। महिपाल लोमरोर ने 49 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुये (60) रनों की पारी खेली। दीपक हुड्डा (सात) को भी वरूण चक्रवर्ती ने बोल्ड आउट किया। अभिजीत तोमर ने 125 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाते हुए (111) रनों की शतकीय पारी खेली। कार्तिक शर्मा (35) रन बनाकर आउट हुये। समर्पित जोशी (15) को साई किशोर ने आउट किया। मानव सुथार (एक) को भी साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। अजय सिंह (दो) औरखलील अहमद (एक) को चक्रवर्ती ने आउट किया। वरूण चक्रवर्ती, संदीप वारियर और साई किशोर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान की पूरी टीम 47.3ओवर में 267 रन पर सिमट गई।

तमिलनाडु की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिये। संदीप वारियर और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले। त्रिलोक नाग ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..

अथर्व तायडे का शतक, विदर्भ के 317/8

18 Jan 2026 | 6:06 PM

बेंगलुरु 18 जनवरी (वार्ता) अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रविवार को विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ आठ विकेट पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।.

see more..

डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड 337/8

18 Jan 2026 | 5:38 PM

इंदौर, 18 जनवरी (वार्ता) डैरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शानदार शतकीय पारियों तथा उनके बीच 219 रनों की बड़ी साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।.

see more..