Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:20 Hrs(IST)
भारत


राष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों के लिए रहेगा बंद

राष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों के लिए रहेगा बंद

नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 21 से 29 जनवरी तक राष्ट्रपति भवन में आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा।

राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। इस अवधि के दौरान लोग राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान नहीं देख सकेंगे।

सचिवालय ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण राष्ट्रपति भवन में 11, 18 और 25 जनवरी को गार्ड परिवर्तन समारोह भी नहीं होगा।

संजीव, यामिनी

वार्ता

More News

दिल्ली-एनसीआर पर जहरीली धुंध की चादर, एक्यूआई 440 के पार पहुंचा

18 Jan 2026 | 7:16 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छा गई, जिससे वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 'बहुत खराब' से फिसलकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई।.

see more..

मोदी ने बंगाल में जंगलराज और घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा

18 Jan 2026 | 6:02 PM

कोलकाता/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है क्योंकि ये घुसपैठिए उनके लिये पक्का वोट बैंक हैं। .

see more..

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..