Friday, Dec 12 2025 | Time 12:40 Hrs(IST)
खेल


लद्दाख में खेली जायेगी रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग

लद्दाख में खेली जायेगी रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अगले साल दो जनवरी से शुरु होने वाली रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग में पुरुषों की दस और महिलाओं की पांच टीमें हिस्सा लेंगी।

लद्दाख आइस हॉकी संघ के साथ साझेदारी में आज रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग के दूसरे सत्र के लिए आधिकारिक ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण किया गया। यह लीग दो से नौ जनवरी तक लद्दाख में आयोजित होगी।

लीग का उद्देश्य भारतीय आइस हॉकी को वैश्विक स्तर पर ले जाना है, जिसका अंतिम लक्ष्य भारत की 2042 शीतकालीन ओलंपिक में भागीदारी को सक्षम करना है। आइस हॉकी सत्र के लिए रॉयल एनफील्ड ने 8 से 12 दिसंबर तक स्थानीय कोचों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ द्वारा प्रमाणित कोच प्रशिक्षक डैरील ईसन शामिल थे। इस प्रशिक्षण में लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के 32 कोचों ने खेल की बारीकियों को समझने और अभ्यास करने के लिए भाग लिया।

कोच अब अपने-अपने क्षेत्रों में लौटकर खिलाड़ियों की पहचान और प्रशिक्षण करेंगे, जो रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग के लिए टीमें बनाएंगे। कुल मिलाकर, 10 पुरुषों और 5 महिलाओं की टीमें लेह में 8-दिन की लीग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। ये टीमें लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी, जैसे कि लेह, बोध-खरबू, द्रास, कारगिल, नुब्रा, शम, ज़ांस्कर और चांगथांग। इसमें नूर, डिस्किट, चंबा, ग्यालस्टन, मुस्तफा आदि जैसे प्रमुख आइस हॉकी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

प्रदीप

वार्ता

More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..