Friday, Dec 12 2025 | Time 11:45 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपया सात पैसे मजबूत

रुपया सात पैसे मजबूत

मुंबई 14 अक्टूबर (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर तेल आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे चढ़कर 84.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 84.11 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 84.07 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं, बिकवाली होने से यह 84.04 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद हुआ।

सूरज

वार्ता

More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..

यूरोपीय संघ के साथ एफटीए को लेकर भारत प्रतिबद्ध: गोयल

11 Dec 2025 | 8:33 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) को लेकर प्रतिबद्ध है और यह दोनों देशों से लिए फायदेमंद होगा।.

see more..