Friday, Dec 12 2025 | Time 12:45 Hrs(IST)
बिजनेस


सेल ने महाकुंभ मेला के लिए की 45000 टन इस्पात की आपूर्ति

सेल ने महाकुंभ मेला के लिए की 45000 टन इस्पात की आपूर्ति

नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला के लिए लगभग 45 हजार टन इस्पात की आपूर्ति की है।

कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि उनकी ओर से आपूर्ति किए गए इस्पात की कुल मात्रा में चेकर्ड प्लेट, हॉट स्ट्रिप मिल प्लेट, माइल्ड स्टील प्लेट, एंगल और जॉइस्ट शामिल हैं। सेल ने इससे पहले भी वर्ष 2013 के प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान इस्पात की आपूर्ति की थी, जो इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक आयोजन के लिए कंपनी के निरंतर योगदान को दर्शाता है।

सेल द्वारा आपूर्ति किए गए इस्पात महाकुंभ मेला-2025 के सुचारू और सफल संचालन के लिए आवश्यक विभिन्न अस्थायी संरचनाओं के निर्माण में किया गया है। इनमें पोंटून पुल, आवागमन मार्ग, अस्थायी इस्पात पुल, सबस्टेशन और फ्लाईओवर शामिल हैं। इस इस्पात आपूर्ति के प्रमुख ग्राहकों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उत्तर प्रदेश राज्य पुल निगम, विद्युत बोर्ड और उनके आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।

सेल इस तरह के विशाल आयोजन में इस्पात का योगदान करने पर गौरवान्वित है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। कंपनी राष्ट्रीय परियोजनाओं में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करती है और इसकी सांस्कृतिक और सामाजिक बुनियाद को समृद्ध करती है।

सूरज

वार्ता

More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..