Tuesday, Dec 16 2025 | Time 08:21 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


सलमान खान स्टारर सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज हासिल किये

सलमान खान स्टारर सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर  24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज हासिल किये

मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता ) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज हासिल कर लिये हैं।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड टीज़र आते ही इंटरनेट पर छा गया है। यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इसे 48 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड #1 ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है, और इस तरह से इसे हर घंटे 2 मिलियन व्यूज मिल रहे हैं।

टीज़र की शुरुआत सलमान खान के जबरदस्त किरदार सिकंदर से होती है, जो रहस्यमयी, दमदार और बेहद करिश्माई नजर आता है। धमाकेदार एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ, टीज़र ने फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब हर कोई फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।ये जबरदस्त उपलब्धि सलमान खान की बेहतरीन स्टारडम और सिकंदर की जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत है। साथ ही, ये दिखाता है कि बॉलीवुड का असर अब ग्लोबल लेवल पर भी बढ़ रहा है।

फिल्म सिकंदर 2025 की ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है, जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। इस फिल्म को ए.आर. मुरुगडोस ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

प्रेम

वार्ता

More News

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..

मुंबई सहित 29 स्थानीय निकायों में 15 जनवरी को होगा चुनाव

15 Dec 2025 | 7:31 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को मुंबई नगर निगम सहित 29 स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। .

see more..

बीएमसी और 28 अन्य नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे

15 Dec 2025 | 6:04 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) और 28 अन्य नगर निगमों के चुनाव तिथि की घोषणा की।
चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 15 जनवरी, 2026 को होंगे और मतगणना 16 जनवरी को होगी।
उच्चतम न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी, 2026 तक सभी स्थानीय निकाय चुनाव पूरे करने का निर्देश दिया था, क्योंकि ये चुनाव 2022 से लंबित थे।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..