Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:04 Hrs(IST)
खेल


सलमान खान विभिन्न मीडिया माध्यमों से करेंगे खो खो को प्रमोट

सलमान खान विभिन्न मीडिया माध्यमों से करेंगे खो खो को प्रमोट

नयी दिल्ली 26 दिसम्बर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और खो-खो विश्वकप के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान अगले महीने 13 जनरवरी शुरू होने वाले खो खो विश्वकप के मैचों के दौरान स्टार स्पोर्ट्स, डिजिटल, सोशल मीडिया के जरिए देश और दुनिया में इस खेल को प्रमोट करेंगे।

खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर इस विश्वकप आयोजन के प्रचार और जागरूकता के लिए अभिनेता सलमान खान को केंद्र में रखते हुए मैगा मल्टीमीडिया अभियान शुरू करेगा। अभिनय के जरिए सलमान खान खो खो विश्वकप के लाइव मैचों के दौरान स्टार स्पोर्ट्स, डिजिटल, सोशल मीडिया के जरिए विश्व भर में इस खेल के प्रति लोगों को प्रत्साहित करेंगे। इन्दिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम में खो खो विश्वकप के शुभारम्भ के अवसर पर सुपर स्टार सलमान खान भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले मैच को देखेंगे और खिलड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे।

खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और विश्वकप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि सलमान खान की लोकप्रियता से इस खेल को भारत के अलावा दुनियाभर में प्रमोट करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सलमान खान को खो खो विश्वकप का ब्रांड एंबेसडर बनाने का उद्देश्य अधिकतम युवाओं को खो खो के प्रति आकर्षित करना है ताकि अधिक से अधिक लोग खो खो विश्वकप मैचों को स्टेडियम, स्टार स्पोर्ट्स, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से देखें।

उन्होंने कहा कि सलमान खान ने आधुनिक दौर में फिटनेस और जोश को नए सिरे से परिभाषित किया है और वह अनेक अंतररार्ष्टीय खिलड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। सलमान मानसिक और शारीरिक फिटनेस के प्रति काफी

मुखर रहे हैं और हम इस तरह के स्टार को खो खो विश्वकप के साथ जोड़ना चाहते थे। उनके जुड़ने से खेल को ग्लैमर का फायदा होगा और खेल अधिक रोमांचक हो जायेगा।

सलमान खान ने भारत में खो खो विश्वकप के आयोजन और इसे अन्य देशो में खेले जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा की मुझे खो खो विश्वकप का ब्रांड एंबेसडर होने पर गर्व महसूस हो रहा है। खो खो जैसे शानदार खेल का समर्थन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह महज एक टूर्नामेंट मात्र नहीं है बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना और एकता को भावभीनी श्रद्धांजलि है।

राम

वार्ता

More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..