Saturday, Jul 11 2026 | Time 19:20 Hrs(IST)
India


संचार साथी ऐप स्वैच्छिक, इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर : सरकार

संचार साथी ऐप स्वैच्छिक, इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर : सरकार

नयी दिल्ली, 02 दिसम्बर (वार्ता) संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है।


इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह करार हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह स्वैच्छिक ऐप है और इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की इच्छा पर निर्भर है। उपयोगकर्ता चाहे तो अपने मोबाइल पर इसे सक्रिय करे या न करे और वह आसानी से इसे डिलीट भी कर सकता है।

 

श्री सिंधिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के हर नागरिक की डिजिटल सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'संचार साथी' ऐप का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी निजता की रक्षा कर सके और ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रह सके। यह एक पूरी तरह स्वैच्छिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था है। उपयाेगकर्ता चाहें तो ऐप को सक्रिय कर इसके लाभ ले सकते हैं और न चाहें तो इसे अपने फ़ोन से आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

 

उन्होंने संचार साथी ऐप को सुरक्षा, पारदर्शिता और कस्टमर-फर्स्ट दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह लगातार लोकप्रिय ऐप बन रहा है और लोग इस पर भरोसा कर रहे हैं। अब तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग पोर्टल का उपयोग कर चुके हैं। डेढ़ करोड़ से ज्यादा यूज़र्स ऐप से जुड़े हुए हैं और नागरिकों द्वारा 'नॉट माई नम्बर'चुने जाने पर 1.43 करोड़ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए हैं। इससे 26 लाख मोबाइल फ़ोन ट्रेस हुए हैं जिनमें से 7.23 लाख फ़ोन सफलतापूर्वक नागरिकों को लौटाए गए। नागरिकों द्वारा रिपोर्ट किए गए 40.96 लाख फर्जी मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए। इससे 6.2 लाख फ्रॉड-लिंक्ड आईएमईआईएस ब्लॉक किए जा चुके हैं।

 

संचार मंत्री ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। संचार साथी उसी दिशा में एक मज़बूत कदम है, जो हर मोबाइल उपयोगकर्ता को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाता है। यह निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक पारदर्शी डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बताया कि यह ऐप और पोर्टल नागरिकों को अपने मोबाइल नंबर की सुरक्षा, फर्जी कनेक्शनों की पहचान, खोए-चोरी हुए फोन की ट्रैकिंग और साइबर ठगी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सक्षम बनाता है।

 

अभिनव जितेन्द्र
वार्ता

More News

कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च 20 जुलाई को, छात्रों से जुड़ने का आह्वान किया

11 Jul 2026 | 7:01 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने छात्रों और युवाओं से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति "बहरी" हो चुकी है, इसलिए अब अपनी आवाज सीधे संसद तक पहुंचाना जरूरी है। .

see more..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़े दोषियों को नहीं मिलेगी सजा, जनता देगी जवाब'- प्रमोद तिवारी

11 Jul 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़े दोषियों को सजा नहीं मिलेगी लेकिन जनता इसका जवाब देगी। .

see more..

खरगे-राहुल ने वियतनाम नौका हादसे पर जताया शोक

11 Jul 2026 | 6:36 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नौका के पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से बचाव अभियान पर लगातार नजर रखने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।.

see more..

नयी शिक्षा नीति ने छोटे शहरों के युवाओं के लिए खोले नये अवसर : डॉ. जितेंद्र सिंह

11 Jul 2026 | 6:32 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 ने शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों का लोकतंत्रीकरण किया है और टियर-2 एवं टियर-3 शहरों के युवाओं को महानगरों के छात्रों के समान प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला है। .

see more..

पौधों का संरक्षण और उन्हें विकसित करना वास्तविक जिम्मेदारी: विजेंद्र गुप्ता

11 Jul 2026 | 6:28 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और उन्हें विकसित करना वास्तविक जिम्मेदारी है। .

see more..