Friday, Dec 12 2025 | Time 11:30 Hrs(IST)
बिजनेस


पिछले पांच दिन में सेंसेक्स 4092 और निफ्टी 1181 अंक लुढ़के

पिछले पांच दिन में सेंसेक्स 4092 और निफ्टी 1181 अंक लुढ़के

मुंबई 20 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के संभावित निर्णय को लेकर जारी अटकलें और अंततः फेड के अगले वर्ष ब्याज दर में कटौती के पूर्वानुमान को वापस लेने के फैसले से निराश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर लगातार जारी बिकवाली के दबाव में इस सप्ताह लगातार पांच कारोबारी दिवस में सेंसेक्स करीब 4092 अंक और निफ्टी 1181 अंक लुढ़क गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सप्ताह अंतिम कारोबारी दिवस को 843.16 अंक की छलांग लगाकर 82,133.12 अंक पर पहुंचा लेकिन इस सप्ताह सोमवार को यह 384.55 अंक का गोता लगाकर 81,748.57 अंक, मंगलवार को 1064.12 अंक टूटकर 80,684.45 अंक, बुधवार को 502.25 अंक लुढ़ककर 80,182.20 अंक, गुरुवार को 964.15 अंक की गिरावट लेकर 79,218.05 अंक और शुक्रवार को यानी आज 1176.46 अंक अर्थात 1.49 प्रतिशत कमजोर होकर एक माह के निचले स्तर 78,041.59 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी सोमवार से लगातार गिरता हुआ आज शुक्रवार को 364.20 अंक यानी 1.52 प्रतिशत का गोता लगाकर 23,587.50 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह शुक्रवार को मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 2.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर 46,226.50 अंक और स्मॉलकैप 2.11 प्रतिशत टूटकर 55,149.22 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4085 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2950 में बिकवाली जबकि 1045 में लिवाली हुई वहीं 90 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 45 कंपनियों में गिरावट जबकि अन्य पांच में तेजी रही।

विश्लेषकों के अनुसार, फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2025 में केवल दो तिमाही में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद जताई है, जो निवेशकें की तीन या चार कटौतियों से कम है। इससे पूरी दुनिया के बाजार में हाहाकार मच गया। इससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा।

विश्व बाजार में आज भी कोहराम जारी रहा। ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.90, जर्मनी का डैक्स 1.30, जापान का निक्केई 0.29, हांगकांग का हैंगसेंग 0.16 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 प्रतिशत टूट गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी कायम रहा और बीएसई के सभी 21 समूह लुढ़क गए।

इस दौरान बीएसई का रियल्टी 4.07, पावर 3.55, कैपिटल गुड्स 3.02, कमोडिटीज 1.88, सीडी 2.32, ऊर्जा 1.74, एफएमसीजी 1.13, वित्तीय सेवाएं 1.62, हेल्थकेयर 1.13, इंडस्ट्रियल्स 2.67, आईटी 2.51, दूरसंचार 2.25, यूटिलिटीज 2.60, ऑटो 2.25, बैंकिंग 1.66, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.55, धातु 1.73, तेल एवं गैस 1.76, टेक 2.15, सर्विसेज 2.29 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 2.61 प्रतिशत उतर गए।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 117 अंक की तेजी के साथ 79,335.48 अंक पर खुला और लिवाली के दम पर थोड़ी देर बाद ही 79,587.15 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके बाद शुरू हुई बिकवाली से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 77,874.59 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 79,218.05 अंक के मुकाबले 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ

78,041.59 अंक पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी नौ अंक बढ़कर 23,960.70 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,065.80 अंक के उच्चतम जबकि 23,537.35 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,951.70 अंक की तुलना में 1.52 प्रतिशत टूटकर 23,587.50 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में टेक महिंद्रा 3.97, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.60, इंडसइंड बैंक 3.53, एक्सिस बैंक 3.28, टाटा मोटर्स 2.73, एसबीआई 2.44, टीसीएस 2.42, एलटी 2.22, अल्ट्रासिमको 2.07, रिलायंस 2.00, अडानी पोर्ट्स 1.95, पावरग्रिड 1.90, टाटा स्टील 1.71, इंफ़ोसिस 1.34, एनटीपीसी 1.29, एचडीएफसी बैंक 1.19, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.76, एचसीएल टेक 0.69, मारुति 0.57, एशियन पेंट 0.43, आईटीसी 0.38 और आईसीआईसीआई बैंक 0.12 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, नेस्ले इंडिया 0.12 और टाइटन के शेयर 0.07 प्रतिशत लाभ में रहे।

सूरज

वार्ता

More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..

यूरोपीय संघ के साथ एफटीए को लेकर भारत प्रतिबद्ध: गोयल

11 Dec 2025 | 8:33 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) को लेकर प्रतिबद्ध है और यह दोनों देशों से लिए फायदेमंद होगा।.

see more..