Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:29 Hrs(IST)
मनोरंजन


80 वर्ष की हुयी शर्मिला टैगोर

80 वर्ष की हुयी शर्मिला टैगोर

मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आज 80 वर्ष की हो गयी।

08 दिसंबर 1944 को जन्मीं शर्मीला टैगोर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1959 में प्रदर्शित ‘सत्यजीत रे’ की बंगाली फिल्म ‘अपुर संसार’ से की, जिसमें उन्होंने एक छोटी उम्र की दुल्हन की भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड में उन्हें पहली बार वर्ष 1964 में शक्ति सामंत की फिल्म ‘कश्मीर की कली’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में शम्मी कपूर के साथ उनकी जोड़ी लोगों ने खूब पसंद की। बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान वर्ष 1966 में प्रदर्शित फिल्म ‘अनुपमा’ से मिली, जिसमें उनके साथ ‘धर्मेंद्र’ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

शर्मिला टैगोर की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब पॉपुलर हुई और दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी। दोनों पहली बार वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म ‘आराधना’ में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद दोनों ‘सफर’, ‘अमर प्रेम’, ‘दाग: ए पोएम ऑफ लव’, जैसी कई हिट फिल्मों में साथ नजर आए थे। फिल्म ‘आराधना’ के लिए शर्मिला टैगोर को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के तौर पर ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।इसके बाद वर्ष 1975 में फिल्म ‘मौसम’ के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के तौर पर नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2002 में बंगाली फिल्म ‘अबर अरण्ये’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1998 में शर्मिला टैगोर को ‘फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ और वर्ष 2013 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण अवार्ड’ से उन्हें सम्मानित किया गया था।

आज कल फिल्मों में बिकिनी और स्विमिंग सूट पहनना आम बात हो गई है, लेकिन 60-70 के दशक में फिल्मों में शायद ही कोई एक्ट्रेस बिकिनी पहने नजर आती थी। साल 1966 में फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पेज पर शर्मिला पहली बार बिकिनी में नजर आई थी और ऐसा करने वाली वह पहली इंडियन एक्ट्रेस भी थी। शर्मिला का यह अंदाज लोगो को कुछ खास पसंद नहीं आया और यह एक बड़ी कंट्रोवर्सी की वजह बन गई। शर्मिला टैगोर की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से हुई थी। शर्मिला टैगोर ने लंबे अरसे के बाद फिल्म गुलमोहर में काम किया है। शर्मिंला टैगोर जल्द हीं फिल्म आउटहाउस में नजर आयेंगी।

प्रेम

वार्ता

More News

मनोरंजन-सहगल महानायक दो अंतिम मुंबई

18 Jan 2026 | 1:25 PM

वर्ष 1930 में कोलकाता के न्यू थियेटर के बी.एन. सरकार ने सहगल को 200 रुपए मासिक पर अपने यहां काम करने का मौका दिया। वहां उनकी मुलकात संगीतकार आर. सी. बोराल से हुई जो सहगल की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुई। धीरे-धीरे सहगल न्यू थियेटर मे अपनी पहचान बनाते चले गए। शुरूआती दौर में बतौर अभिनेता सहगल को वर्ष 1932 में प्रदर्शित उर्दू फिल्म ‘मोहब्बत के आंसू’ में काम करने का मौका मिला।वर्ष 1932 में ही बतौर कलाकार उनकी दो और फिल्में ‘सुबह का सितारा’और ‘जिंदा लाश’ भी प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।.

see more..

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..