Friday, Dec 12 2025 | Time 11:05 Hrs(IST)
खेल


आखिरी वन डे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से रौंदा

आखिरी वन डे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से रौंदा

ऑकलैंड 11 जनवरी (वार्ता) खेल के हर विभाग में मेजबान न्यूजीलैंड को बौना साबित करते हुये श्रीलंका ने सीरीज के तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच में शनिवार को 140 रनो की बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि न्यूजीलैंड ने यह श्रृखंला 2-1 से अपने नाम कर ली है।

श्रीलंका ने पहले खेलते हुये निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 290 रन बनाये जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 29.4 ओवर के खेल में 150 रनाे पर सिमट गयी। श्रीलंका की जीत में असिता फर्नांडो (26 रन पर तीन विकेट), महीश तीक्षणा (35 रन पर तीन विकेट) और एहसान मलिंगा (35 रन पर तीन विकेट) का योगदान अहम रहा जिन्होने अपनी धारदार गेंदबाजी से मेजबान बल्लेबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। मार्क चैपमेन (81) के अलावा अन्य बल्लेबाज अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। चैपमेल अनुभवी तीक्षणा का शिकार बने।

इससे पहले पाथुम निसांका (66),कुसल मेंडिस (54),कामिंडु मेंडिस (46) और जनित लियानगे (53) की शानदार पारियों की मदद से श्रीलंका ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा करने में सफलता अर्जित की। न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने 55 रन देकर चार विकेट लिये ।

प्रदीप

वार्ता

More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..