Thursday, Jun 18 2026 | Time 10:27 Hrs(IST)
बिजनेस


सात दिन बाद रुपये में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले 11.50 पैसे मजबूत

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की माँग आने और कच्चे तेल में नरमी से गुरुवार को रुपये में तेजी लौट आई और यह 11.50 पैसे मजबूत होकर 87.6550 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा लगातार सात कारोबारी दिवस पर टूटने के बाद मजबूत हुई है। यह बुधवार को करीब एक प्रतिशत लुढ़ककर 87.77 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर रही थी।
रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 11 पैसे की मजबूती से साथ 87.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में इसका निचला स्तर 87.7450 रुपये प्रति डॉलर दर्जा किया गया, लेकिन बाद में तेजी मजबूती बढ़ती गयी।
दोपहर के करीब 87.51 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद भारतीय मुद्रा अंत में 87.6550 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। अंत में यह 87.6550 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होई।
विदेशी निवेशकों की पूँजी बाजार में डॉलर लिवाली से भी रुपये को समर्थन मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूँजी बाजार में 59.6 करोड़ॉ डॉलर का शुद्ध निवेश किया ।
इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 0.6 फीसदी से अधिक चढ़े। इसका असर भी बाजार पर दिखेगा।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

एनएसई ने आईपीओ के लिए सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस का प्रारूप जमा कराया

18 Jun 2026 | 7:28 AM

मुंबई, 18 जून (वार्ता) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस का प्रारूप जमा करा दिया है।.

see more..

फेडरल रिजर्व ने अमेरिका की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाया, ब्याज दर स्थिर रखी

18 Jun 2026 | 7:21 AM

वाशिंगटन, 18 जून (वार्ता) अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को समाप्त अपनी दो दिवसीय बैठक में महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। साथ ही, पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान कम कर दिया है। .

see more..

एनएसई ने आईपीओ के लिए सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस का प्रारूप जमा कराया

17 Jun 2026 | 10:50 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बुधवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस का प्रारूप जमा करा दिया। .

see more..

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..