Monday, Sep 7 2026 | Time 14:27 Hrs(IST)
बिजनेस


ब्रिस्कपे-फियो करार: निर्यातकों को विदेश से भुगतान प्राप्त करने में होगी आसानी

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) सीमा-पारीय भुगतान सुविधा मंच, ब्रिस्कपे ने भारतीय निर्यातकों के शीर्ष निकाय फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के साथ बुधवार को यहां एक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत वह फियो के सदस्यों की मदद करेगी।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य निर्यातकों, विशेष रूप से छोटे निर्यातकों सरल और किफ़ायती तरीके से डिज़िटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के निर्यात क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की भूमिका तेजी से बढ़ी है।
यहां निर्यात भवन में इस समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान फियो के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. अजय सहाय, ब्रिस्कपे के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी इंदुनाथ चौधरी और फ़ियो तथा ब्रिस्कपे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे हस्ताक्षर किया गया।
श्री चौधरी ने कहा, " ब्रिस्कपे का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्यातकों तक नवीनतम सीमा-पार भुगतान समाधान उपलब्ध कराना है।" फियो के डॉ. सहाय ने कहा , “समयबद्ध और सुचारू रूप से भुगतान सुनिश्चित करना निर्यात तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ब्रिस्कपे के साथ हमारा सहयोग उन डिज़िटल समाधानों को रेखांकित करने हेतु एक मंच प्रदान करता है जिससे निर्यातकों को शीघ्र और काफ़ी पारदर्शी तरीके से भुगतान प्राप्त हो सकेगा।”
जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में ब्रिस्कपे को भारत के एकमात्र सीमा-पार भुगतान प्लेटफ़ॉर्म के रूप में उपस्थित है।
मनोहर, उप्रेती
वार्ता
More News

चीनी एक सप्ताह में 287 रुपये सस्ती, खाद्य तेलों में तेजी जारी

06 Sep 2026 | 8:17 AM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 287 रुपये सस्ती हो गयी। चीनी के साथ चावल और गेहूं में भी नरमी रही। वहीं, खाद्य तेलों के भाव बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..