Tuesday, Jun 9 2026 | Time 23:10 Hrs(IST)
बिजनेस


अनुपालना अधिकारियों को पर्याप्त शक्ति दें बैंक: सेबी प्रमुख

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहीन कांत पांडे ने बुधवार को कहा कि इनसाइडर ट्रेडिंग की रोकथाम (पीआईटी) बैंकों की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए वे अपने अनुपालना अधिकारियों को पर्याप्त शक्ति प्रदान करें।
श्री पांडे ने अधिसूचित बैंकों के प्रबंध निदेशकों/मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा, "पीआईटी नियमों की अनुपालना सिर्फ एक वैधानिक दायित्व नहीं है, यह एक नैतिक जिम्मेदारी है।"
अधिसूचित बैंकों में पीआईटी संबंधी अनुपालना को मजबूत बनाने के विषय पर आयोजित संवाद में उन्होंने कहा कि इस मामले में बैंकों की दोहरी जिम्मेदारी हो जाती है - वे खुद एक अधिसूचित इकाई होने के नाते दूसरी अधिसूचित इकाइयों की तरह शेयर मूल्य के प्रति संवेदनशील अपनी जानकारी की गोपनीयता बनाये रखने के साथ उनके साथ कारोबार करने वाली दूसरी कंपनियों की संवेदनशील जानकारियों की गोपनीयता बनाये रखने के लिए भी जवाबदेह होते हैं। उन्होंने बैंकों से आंतरिक नियंत्रण को पुख्ता करने, संवेदनशील जानकारियों की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करने, अनुपालना अधिकारियों को अधिक शक्ति प्रदान करने और प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ाने की अपील की ताकि वे न सिर्फ नियमों का पालन करने वाली इकाई बनें, बल्कि प्रशासन और नैतिकता के विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर सकें।
श्री पांडे ने इन सूचनाओं के लिए ढांचागत डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए कहा ताकि किसी भी ऑडिट में यह पता लगाया जा सके कि इन सूचनाओं तक किसने और कब पहुंच बनायी थी। उन्होंने बैंकों के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि उनके निदेशकमंडल यह सुनिश्चित करें कि आंतरिक अनुपालना अधिकारियों की नियुक्ति सिर्फ सांकेतिक न हो, बल्कि उनके पास पर्याप्त शक्ति हो।
उन्होंने बैंकों से पारदर्शिता, विश्वसनीयता और नैतिक नेतृत्व के मॉडल के रूप में उभरने के लिए कहा।
सेबी प्रमुख ने कहा कि बैंकों के पास दूसरी कंपनियों की भी जो संवेदनशील सूचनायें होती हैं, यदि अनजाने में भी लीक हो जायें तो शेयरधारकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं और निवेशकों के विश्वास को खत्म कर सकती हैं।
अजीत .श्रवण
वार्ता
More News

एनएलसी के ओएफएस को बड़े निवेशकों से मिली पांच गुना बोली, खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम मूल्य बढ़ा

09 Jun 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएलसी इंडिया के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को मंगलवार को संस्थागत तथा बड़े निवेशकों से पांच गुना से अधिक बोली मिलने के बाद सरकार ने खुदरा निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 20 रुपये बढ़ा दिया है।.

see more..

नारेडको सम्मेलन दिल्ली में 19-20 को, मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

09 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) अचल-सम्पत्ति क्षेत्र के विकास पर राजधानी में 19-20 जून को राजधानी में आयोजित किये जा रहे नारेडको रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला विशिष्ट अतिथि होंगे।.

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..

बीएई सिस्टम्स के भारत में नये एमडी बने टोनी वॉल्टन

09 Jun 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) रक्षा, विमानन और सुरक्षा समाधान के क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक कंपनी बीएई सिस्टम्स ने टोनी वॉल्टन को भारत के लिए अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया है। .

see more..

जेम पोर्टल ने सरकारी विभागों की खरीद प्रणाली को पारदर्शी , समावेशी बनाया : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

09 Jun 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) सरकारी ई-वाणिज्य मंच (जेम) पर आपूर्तिकर्ता के रूप में पंजीकृत सूक्ष्म और लघु (एमएसई) इकाइयों की संख्या बढ़ कर 11.9 लाख जो गयी है और सरकारी विभाग,सार्वजनिक उपक्रमों और एजेंसियां इन इकाइयों को 2.17 करोड़ ऑर्डर जारी कर उनसे 8.69 लाख करोड़ रुपये की खरीद कर चुकी हैं। .

see more..