Tuesday, Jun 9 2026 | Time 23:01 Hrs(IST)
बिजनेस


मुंबई हवाई अड्डे पर 42 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, दो गिरफ्तार

मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने "ऑपरेशन वीड आउट" के अंतर्गत रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर बैंकॉक से आने वाले दो यात्रियों से 42.34 किलोग्राम उच्च श्रेणी का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये है।
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर लैंड करने के तुरंत बाद दोनों यात्रियों को रोककर उनके सामान की विस्तृत जांच की। तलाशी में 21 खाने के पैकेट बरामद हुए - जिनमें नूडल्स और बिस्कुट शामिल थे। इनमें नियमित खाद्य पैकेजिंग के भीतर चतुराई से छुपाया गया हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया। एनडीपीएस किट की मदद से किये गये फील्ड परीक्षणों में मादक पदार्थों की उपस्थिति की पुष्टि हुई।
यह डीआरआई द्वारा मात्र तीन दिन में पकड़ी गयी दूसरी बड़ी ड्रग की खेप है। इससे पहले, 31 अक्टूबर को 47 करोड़ रुपये मूल्य की 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की गयी थी, जिसमें वाहक, वित्तपोषक, संचालक और वितरक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी कार्रवाइयों से पिछले तीन दिन में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई है, जिससे देश के पश्चिमी प्रवेश द्वारों से संचालित संगठित ड्रग-तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
इसके अलावा, डीआरआई ने ऑपरेशन वीड आउट के अंतर्गत देश के विभिन्न हवाई अड्डों से 292.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है।
मंत्रालय ने बताया कि डीआरआई तस्करी के उभरते चलन, विशेष रूप से नशीली दवाओं को छिपाने के लिए खाने के पैकेटों और उपभोग्य वस्तुओं के बढ़ते इस्तेमाल और भारतीय नागरिकों को वाहक के रूप में इस्तेमाल करने के प्रति लगातार सतर्क है।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

एनएलसी के ओएफएस को बड़े निवेशकों से मिली पांच गुना बोली, खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम मूल्य बढ़ा

09 Jun 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएलसी इंडिया के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को मंगलवार को संस्थागत तथा बड़े निवेशकों से पांच गुना से अधिक बोली मिलने के बाद सरकार ने खुदरा निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 20 रुपये बढ़ा दिया है।.

see more..

नारेडको सम्मेलन दिल्ली में 19-20 को, मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

09 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) अचल-सम्पत्ति क्षेत्र के विकास पर राजधानी में 19-20 जून को राजधानी में आयोजित किये जा रहे नारेडको रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला विशिष्ट अतिथि होंगे।.

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..

बीएई सिस्टम्स के भारत में नये एमडी बने टोनी वॉल्टन

09 Jun 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) रक्षा, विमानन और सुरक्षा समाधान के क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक कंपनी बीएई सिस्टम्स ने टोनी वॉल्टन को भारत के लिए अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया है। .

see more..

जेम पोर्टल ने सरकारी विभागों की खरीद प्रणाली को पारदर्शी , समावेशी बनाया : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

09 Jun 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) सरकारी ई-वाणिज्य मंच (जेम) पर आपूर्तिकर्ता के रूप में पंजीकृत सूक्ष्म और लघु (एमएसई) इकाइयों की संख्या बढ़ कर 11.9 लाख जो गयी है और सरकारी विभाग,सार्वजनिक उपक्रमों और एजेंसियां इन इकाइयों को 2.17 करोड़ ऑर्डर जारी कर उनसे 8.69 लाख करोड़ रुपये की खरीद कर चुकी हैं। .

see more..