Friday, Dec 5 2025 | Time 17:21 Hrs(IST)
बिजनेस


स्टार टेलीविजन का जियोस्टार में विलय पूरा

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस का स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) में विलय पूरा करने की घोषणा की । विलय के बाद नयी कंपनी जियोस्टार इंडिया के नाम से जानी जायेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 14 नवंबर 2024 को विलय के प्रस्ताव की जानकारी दी थी।
एसटीपीएल के पास 'स्टार' ब्रांड है और वह समूह की कंपनियों को इसके इस्तेमाल के लिए लाइसेंस देता है। जियोस्टार रिलायंस के मीडिया व्यवसाय और वॉल्ट डिज़्नी के भारतीय व्यापार के नवंबर 2024 में हुए विलय के बाद बना संयुक्त उद्यम है। संयुक्त कंपनी 8.5 अरब डॉलर की थी।
जियोस्टार भारत का अग्रणी मीडिया और मनोरंजन प्लेटफॉर्म है। इसने जुलाई-सितंबर की तिमाही में 7,232 करोड़ रुपये का राजस्व और 1,322 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसने फरवरी 2025 में दो प्रमुख ओटीटी मंच 'जियोसिनेमा' और 'डिज़्नी स्टार' के विलय के बाद जियो-हॉटस्टार लॉन्च किया था।
संयुक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म के नाम 'जियोहॉटस्टार' में 'जियो' ने अपनी पहचान को मजबूत किया, लेकिन मनोरंजन, मूवी तथा स्पोर्ट्स चैनल अब भी 'स्टार' के नाम से ही चल रहे हैं।
अब जब एसटीपीएल का जियोस्टार में विलय हो गया है, तो 'स्टार' ब्रांड के उपयोग, विस्तार आदि के बारे में कोई भी भविष्य का फैसला सीधे संयुक्त उद्यम के स्तर पर लिया जायेगा। यह मालिकाना अधिकार और संचालन को आसान बनाने की दिशा में एक और कदम है।
शादाब अजीत
वार्ता
More News

रेपो दर में कटौती से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक चढ़ा

05 Dec 2025 | 4:02 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और सेंसेक्स 447 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। .

see more..
रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाई

रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाई

05 Dec 2025 | 3:47 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाजार की उम्मीद के मुताबिक रेपो दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को नीतिगत दरों की घोषणा करते हुए कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 5.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

see more..

आरबीआई 11 और 18 दिसंबर को खरीदेगा सरकारी प्रतिभूतियां

05 Dec 2025 | 3:29 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बैंकिंग तंत्र में तरलता यानी नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 11 और 18 दिसंबर को दो बार में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदेगा। .

see more..

कम मुद्रास्फीति के कारण भविष्य में भी रेपो दर में कटौती संभव: मल्होत्रा

05 Dec 2025 | 3:23 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले समय में भी मुद्रास्फीति इसी तरह बनी रही तो रेपो दर में और कटौती की संभावना है।.

see more..