Friday, Dec 5 2025 | Time 16:51 Hrs(IST)
बिजनेस


देश का जिओ-स्टेशनरी बाजार 2030 तक 1.06 लाख करोड़ का होगा: कांत

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि देश का जिओ-स्टेशनरी बाजार साल 2030 तक दोगुना होकर 1.06 लाख करोड़ रुपये का हो जायेगा।
वर्तमान में इसका आकार लगभग 50,000 करोड़ रुपये का है। श्री कांत ने यहां भारत मंडपम में आयोजित जियोस्मार्ट वर्ल्ड सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, 2025 के दूसरे दिन अपने संबोधन में देश के जिओ-स्टेशनरी एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए तीव्र तथा परिवर्तनकारी बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की यह यात्रा तेजी से विकसित हुई है और इसने देश के विकास, संसाधन प्रबंधन और नीति-निर्माण के तरीकों को नये सिरे से परिभाषित किया है।
उन्होंने कहा कि देश का जिओ स्टेशनरी बाजार साल 2030 तक दोगुना होकर 1.06 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 2033 तक 44 अरब डॉलर होने का अनुमान है। ये आंकड़े देश की महत्वाकांक्षाओं को और ऊंचा स्थापित करने का संकेत हैं।
श्री कांत ने कहा कि जिओ-स्टेशनरी तकनीकों के बिना 'विकसित भारत' संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि डाटा पर रोक या प्रतिबंध नवाचार को धीमा करता है। बड़े देशों की तरह आगे बढ़ने के लिए ओपन, इंटरऑपरेबल और मशीन-रीडेबल डेटा अपनाना होगा।
पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने ग्राम स्तर पर जिओ-स्टेशनरी क्रांति की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे सरल जिओ-स्टेशनरी उपकरणों ने ग्रामीण भारत में आर्थिक सशक्तिकरण को गति दी है।
अजीत, उप्रेती
वार्ता
More News
रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाई

रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाई

05 Dec 2025 | 3:47 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाजार की उम्मीद के मुताबिक रेपो दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को नीतिगत दरों की घोषणा करते हुए कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 5.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

see more..

आरबीआई 11 और 18 दिसंबर को खरीदेगा सरकारी प्रतिभूतियां

05 Dec 2025 | 3:29 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बैंकिंग तंत्र में तरलता यानी नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 11 और 18 दिसंबर को दो बार में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदेगा। .

see more..

कम मुद्रास्फीति के कारण भविष्य में भी रेपो दर में कटौती संभव: मल्होत्रा

05 Dec 2025 | 3:23 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले समय में भी मुद्रास्फीति इसी तरह बनी रही तो रेपो दर में और कटौती की संभावना है।.

see more..

एसएंडपी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की रेटिंग बढ़ायी

05 Dec 2025 | 2:24 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) वैश्विक साख निर्धारक एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की क्रेडिट रेटिंग 'बीबीबी प्लस' से बढ़ाकर 'ए माइनस' कर दी है और आउटलुक स्थिर रखा है। .

see more..