Monday, Jan 19 2026 | Time 00:51 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल में तेज गिरावट, दालों में गिरावट, तेलों में मिला-जुला रुख

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल में तेज गिरावट दिखी और अधिकतर दालों के भाव में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गयी।खाद्य तेलों में रुझान मिला जुला रहा।
गेहूं में हल्की नाम मात्र की तेजी दर्ज की गयी। जबकि गुड़ और चीनी भी हल्की बढ़त पर दिखे।
स्थानीय बाजारों में औसत दर्जे के चावल का भाव 96 रुपये टूट कर 3,756 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा था। जबकि गेहूं में 2,854 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग तीन रुपये की नाम मात्र की तेजी दर्ज की गयी।। आटे का भाव 16 रुपये तेज चल रहा था।
मसूर दाल प्रतिक्विंटल औसतन 35 रुपये टूट गयी और मूंग दाल में 40 रुपये की गिरावट रही। उड़द दाल 14 रुपये , चना दाल 70 रुपये और तुअर दाल के भाव में 80 रुपये प्रति क्विँटल तक की गिरावट देखी गयी।।
मलेशिया में इस माह के पहले दस दिनों में पांम आयल निर्यात में पिछले महीने की तुलना में 29.2 प्रतिशत की वृद्धि की खबरों के बीच सप्ताहांत स्थानीय बाजार में पाम तेल 72 रुपये तेज बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.69 डॉलर के भाव बोला जा रहा था।
स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल के भाव में 51 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गयी। सोया तेल दो रुपये की नरमी के साथ करीब करीब पिछले स्तर पर बना रहाऔर सूरजमुखी तेल 6 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल में 72 रुपये की तेजी रही।
सरसों तेल 61 रुपये प्रति क्विंटल तक मंहगा हो गया। वनस्पति में 7 रुपये की तेजी रही।
गुड़ चीनी बाजार में भाव तेजी पर रहे। गुड़ के औसत भाव 5 रुपये प्रति क्विंटल तक मजबूत बोले गये जबकि चीन चीनी के भाव 26 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ गये।
मनोहर, मधुकांत
जारी वार्ता
More News

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

18 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी।.

see more..

एफपीआई ने जनवरी में निकाले 19,940 करोड़ रुपये

18 Jan 2026 | 10:51 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 19,940 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। .

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

18 Jan 2026 | 10:49 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एलआईसी की स्थिरता भारत की वित्तीय स्थिरता का पर्याय: एम नागराजू

17 Jan 2026 | 9:17 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रलाय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मजबूती को देश के वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का पर्याय बताया और कहा कि 57.23 लाख करोड़ रुपये की समेकित प्रबंधनाधीन सम्पत्ति (एयूएम) और मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात के साथ कंपनी ठोस बुनियाद पर है और पालिसी धारकों को उनके निवेश पर अच्छा प्रतिफल दे रही है।.

see more..

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..