Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:29 Hrs(IST)
बिजनेस


दिल्ली थोक जिंस बाजार में दल,चावल, गेहूं में तेजी, तेलों में मिला जुला रुख

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) दिल्ली जिंस बाजार में मंगलवार को दाल, चावल और गेहूं के भावों में तेजी दर्ज की गयी, जबकि खाद्य तेलों में विदेशों से तेजी के संकेतों के बीच मिला-जुला रुख रहा।
थोक बाजार में औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 20 रुपये बढ़कर करीब 3,887 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं का भाव कल के 2,834 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में लगभग 25 रुपये तेज हो 2859 रुपये क्विंटल के भाव बोला जा रहा था। आटा करीब 24 रुपये महंगा हो कर 3333 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
दाल-दलहनों में मसूर को छोड़ कर बाकी में तेजी देखी गयी। मसूर दाल की औसत कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल नीचे आ गयी। तुअर दाल 100 रुपये और मूंग दाल 38 रुपये महंगी हुई। चना दाल 58 रुपये और उड़द दाल 92 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। इन दालों में पिछले कई दिन से तेजी चल रही है।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 39 रिंगिट चढ़कर 4,186 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी जिंस वायदा-विकल्प बाजार में सोयाबीन तेल मई 0.56 डॉलर ( 0.89 प्रतिशत) की बढ़त से 63.30 सेंट प्रति पौंड के आसपास थी।
स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 126 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 101 रुपये और और सोया तेल 103 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला जा रहा था। मूंगफली तेल आज 29 रुपये और फिसल गया। वनस्पति में तेजी का दौर बना रहा और इसका भाव 170 रुपये चढ़ा हुआ था। सरसों में आवक की तेजी से 241 रुपये की तेज गिरावट दर्ज की गयी।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव में 49 रुपये प्रति क्विंटल की कमी दर्ज की गयी। इसके विपरीत चीनी में नौ रुपये की हल्की तेजी दिखी।
मनोहर.श्रवण
जारी वार्ता
More News

बेंगलूरू, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर में कार्यस्थल साज-सज्जा की लागत एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे आकर्षक :नाइट फ्रैंक

14 Mar 2026 | 8:29 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) अचल संम्पत्ति बाजार की वैश्विक परामर्श सेवा फर्म नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलूरू, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर औसत स्तर की कार्यस्थल साज-सज्जा की लागत के मामले में एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे कम लागत वाले शहर है।.

see more..

गति-स्थिरता के बीच संतुलन बिठाने, संकट में धैर्य रखने की सेबी प्रमुख की सलाह

14 Mar 2026 | 7:38 PM

मुंबई , 14 मार्च (वार्ता) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बदलते परिवेश में बाजारों में गति और स्थिरता में संतुलन को सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पूंजी बाजारों के विस्तार और मजबूती के साथ इनके काम का परिवेश बदल गया है क्योंकि वैश्विक घटनाओं से इनका जुड़ाव बढ़ा है । .

see more..

वेस्टर्न कोलफील्ड्स की परियोजनाओं का उद्घाटन किया रेड्डी ने

14 Mar 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली , 14 मार्च (वार्ता) कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के दो दिवसीय दौरे पर कंपनी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी और डब्ल्यूसीएल की एक समीक्षा बैठक का संचालन किया।.

see more..

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी, 106 करोड़ रुपये मंजूर

13 Mar 2026 | 9:34 PM

नयी दिल्ली , 13 मार्च (वार्ता) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल (पंजाब) में रेलवे ट्रैक के साथ 945 आरकेएम में 2×48 ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी जिसके लिए 106.29 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गयी है।.

see more..

कृषि सहयोग के लिए शिया अफ्रीका एग्री एलायंस की शुरुआत

13 Mar 2026 | 9:28 PM

गुरुग्राम (हरियाणा) 13 मार्च (वार्ता) एशिया और अफ्रीका के 10 से अधिक देशों के राजनयिकों , उद्यमियों और अधिकारियों की यहां शुक्रवार को एक गोलमेज चर्चा में एशिया अफ्रीका एग्री एलायंस (4ए) नाम से एक नयी औपचारिक शुरुआत की गई। .

see more..