Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:24 Hrs(IST)
बिजनेस


पश्चिम एशिया में लड़ाई के मद्देनजर कारोबार क्षेत्र की मदद के लिए अंतर मंत्रालयी समूह का गठन

नयी दिल्ली 03 मार्च (वार्ता) सरकार ने पश्चिम एशिया में भड़के युद्ध से उस क्षेत्र के रास्ते व्यापारिक जहाजों और उड़ान सेवाओं के बाधित होने के बीच निर्यात क्षेत्र की मदद के लिए मंगलवार को एक अंतर-मंत्रालयी समूह के गठन का निर्णय लिया है।
पश्चिम एशिया की स्थिति से भारत के कारोबार पर संभावित प्रभावों की समीक्षा के लिए मंगलवार को राजधानी में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अधिकारियों की ओर से निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर रुख लचीला रखने पर बल दिया गया। इसी बैठक में अंतर मंत्रालयी समिति का बनाने का निर्णय लिया गया।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इसी संदर्भ में प्रभावी समन्वय, निगरानी एवं आगे की कार्रवाई के लिए ‘आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाये रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह (आईजीएम)’ का गठन किया गया है, जिसमें वित्तीय सेवा विभाग, विदेश मंत्रालय, पोत परिवहन, बंदरगाह एवं जलमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य शामिल हैं।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और हितधारकों के बीच ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की लड़ाई से भारत में कारोबार जगत पर संभावित प्रभावाओं की चर्चा की गयी। इसमें संबंधित मंत्रालयों, प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं व्यापार सुविधा भागीदारों ने भाग लिया।
श्री गोयल ने बैठक के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ मोदी सरकार ने व्यापार संचालन को सुगम बनाने के लिए अपनी तत्परता दोहराई। बैठक में निर्यात से संबंधित सरकारी एजेंसियों और प्राधिकरणों की प्रक्रियात्मक लचीला रुख अपनाये जाने, सुगम क्लियरेंस सुनिश्चित करने हेतु सीमा शुल्क एवं बंदरगाह प्राधिकरणों के साथ समन्वय बढ़ाने,निर्यातकों के हितों की सुरक्षा के लिए वित्तीय एवं बीमा संस्थानों के साथ सक्रिय बातचीत शुरू किये जाने पर बल दिया गया। ”
श्री गोयल ने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों और निर्यातकों के हितों की रक्षा करते हुए एक स्थिर, उत्तरदायी और निर्बाध व्यापार वातावरण सुनिश्चित करने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया भारत के लिए ऊर्जा और कच्चे माल के एक प्रमुख स्रोत के साथ-साथ कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों, इंजीनियरिंग सामान, कपड़ा और अन्य प्रकार की वस्तुओं का एक प्रमुख बाजार है।
वाणिज्य मंत्रालय ने विदेश व्यापार महानिदेशालय के अंतर्गत व्यापारियों के लिए एक हेल्पलाइन डेस्क स्थापित की है जिसके नंबर 1800-572-1550 और 1800-111-550 हैं।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

बेंगलूरू, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर में कार्यस्थल साज-सज्जा की लागत एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे आकर्षक :नाइट फ्रैंक

14 Mar 2026 | 8:29 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) अचल संम्पत्ति बाजार की वैश्विक परामर्श सेवा फर्म नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलूरू, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर औसत स्तर की कार्यस्थल साज-सज्जा की लागत के मामले में एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे कम लागत वाले शहर है।.

see more..

गति-स्थिरता के बीच संतुलन बिठाने, संकट में धैर्य रखने की सेबी प्रमुख की सलाह

14 Mar 2026 | 7:38 PM

मुंबई , 14 मार्च (वार्ता) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बदलते परिवेश में बाजारों में गति और स्थिरता में संतुलन को सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पूंजी बाजारों के विस्तार और मजबूती के साथ इनके काम का परिवेश बदल गया है क्योंकि वैश्विक घटनाओं से इनका जुड़ाव बढ़ा है । .

see more..

वेस्टर्न कोलफील्ड्स की परियोजनाओं का उद्घाटन किया रेड्डी ने

14 Mar 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली , 14 मार्च (वार्ता) कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के दो दिवसीय दौरे पर कंपनी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी और डब्ल्यूसीएल की एक समीक्षा बैठक का संचालन किया।.

see more..

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी, 106 करोड़ रुपये मंजूर

13 Mar 2026 | 9:34 PM

नयी दिल्ली , 13 मार्च (वार्ता) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल (पंजाब) में रेलवे ट्रैक के साथ 945 आरकेएम में 2×48 ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी जिसके लिए 106.29 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गयी है।.

see more..

कृषि सहयोग के लिए शिया अफ्रीका एग्री एलायंस की शुरुआत

13 Mar 2026 | 9:28 PM

गुरुग्राम (हरियाणा) 13 मार्च (वार्ता) एशिया और अफ्रीका के 10 से अधिक देशों के राजनयिकों , उद्यमियों और अधिकारियों की यहां शुक्रवार को एक गोलमेज चर्चा में एशिया अफ्रीका एग्री एलायंस (4ए) नाम से एक नयी औपचारिक शुरुआत की गई। .

see more..