Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:29 Hrs(IST)
बिजनेस


देश में कच्चे इस्पात के उत्पादन में 2025-26 के दौरान 10.7 प्रतिशत वृद्धि

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) देश में कच्चे इस्पात के उत्पादन में मुख्यत: घरेलू मांग से प्रभावित वृद्धि 2025–26 में भी जारी रही और इससे पिछले साल के मुकाबले उत्पादन 10.7 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी के साथ लगभग 16.84 करोड़ टन तक पहुँच गया।
इस वर्ष की शुरू में इस्पात की कीमतों में भी सुधार के संकेत हैं। इस्पात इकाइयों के सामने इस समय औद्योगिक एलपीजी जैसे ईंधन की आपूर्ति को लेकर चिंता है जो उनके उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। इस्पात मंत्रालय का कहना है कि सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के ईंधन आपूर्ति के प्रभाव को कम करने के लिए हस्तक्षेप किये हैं।
इस्पात मंत्रालय ने इस्पात संयंत्रों की संयुक्त समिति (जेपीसी) के मार्च 2026 में समाप्त वित्त वर्ष के प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी देते हुए कहा कि कच्चे इस्पात के उत्पादन में यह वृद्धि मुख्यत: घरेलू मांग से प्रेरित रही। वर्ष के दौरान तैयार स्टील की खपत 16.4 करोड़ टन आंकी गयी है जो सालाना आधार पर लगभग 7–8 प्रतिशत अधिक है। अवसंरचना निर्माण , भवन निर्माण, रेलवे और विनिर्माण उद्योग की गतिविधियों में तेजी से इस्पात क्षेत्र को मदद मिल रही है।
वित्त वर्ष 2025–26 में तैयार स्टील का निर्यात इससे पिछले साल की तुलना में 35.9 प्रतिशत बढ़कर 66 लाख टन तक पहुँच गया, जबकि आयात में 31.7 प्रतिशत की भारी गिरावट दिखी। इस तरह भारत फिर से तैयार इस्पात का शुद्ध निर्यातक बना। वर्ष के दौरान पश्चिम एशिया, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे वैश्विक बाज़ारों में भारतीय इस्पात की पकड़ और मज़बूत हुई।
मंत्रालय का कहना है कि देश में इस्पात उद्योग की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश हो रहा है। देश में कुल इस्पात उत्पादन क्षमता, 2025–26 में लगभग 22 करोड़ टन रही और इसके 2030 तक 30 करोड़ टन तक पहुँचने का अनुमान है। इसमें सार्वजनिक और निजी, दोनों क्षेत्रों के निवेश का योगदान रहेगा।
मंत्रालय के अनुसार सेल , टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी बड़ी कंपनियों की ओर से क्षमता विस्तार, टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और उन्नत - मूल्यविर्धित इस्पात के उत्पादन के लिए नया निवेश बना हो रहा है जो लंबी अवधि में इस क्षेत्र की माँग में बढ़ोतरी के प्रति उनके भरोसे को दिखाता है।
भारत में स्टील की कीमताें में पिछले तीन सालों से गिरावट दर्ज की जा रही थीं, लेकिन 2026 की शुरुआत में उनमें सुधार आया है। कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव—खासकर कोकिंग कोल की कीमतों में और वैश्विक बाज़ारों में कीमतों की अस्थिरता के कारण मुनाफ़े पर दबाव बना हुआ है। भू-राजनीतिक संकट के चलते लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से भी मुनाफ़े पर असर पड़ा।
पश्चिम एशिया के जारी ऊर्जा संकट और आपूर्ति में रुकावटों से इस्पात उद्योग के लिए नयी चुनौती पैदा हो सकती हैं। औद्योगिक एलपीजी जैसे ईंधनों की कमी से स्टील निर्माताओं के लिए उत्पादन को बनाये रखना कठिन हो सकता है। सरकार ने स्टील सहित प्रमुख क्षेत्रों को एलपीजी का आवंटन बढ़ाया है ताकि इस प्रभाव को कम किया जा सके।
इसके अलावा, बढ़ती ऊर्जा लागत और आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटों ने वैश्विक झटकों के प्रति इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को उजागर किया है।
मंत्रालय ने जेपीसी के आंकड़ों के हवाले से कहा है कि रेलवे से लौह अयस्क और तैयार स्टील की माल ढुलाई में वृद्धि दर्ज तथा रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, स्टील, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, सीमेंट और उर्वरक जैसे आठ प्रमुख उद्योगों की गतिविधियों में वृद्धि से विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों और खपत में वृद्धि का संकेत है।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

एचडीएफसी बैंक का तिमाही मुनाफा 9.1 प्रतिशत बढ़कर 192.2 अरब रुपये पर

18 Apr 2026 | 6:53 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकल आधार पर 192.2 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत अधिक है। .

see more..

तेल और गैस की खोज को डेटा और उसके आदान प्रदान पर आधारित करने की दिशा में बढ़ चुका है भारत: पुरी

18 Apr 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ओर से खनिज तेल और गैस के क्षेत्र में डेटा ( सूचना) और उसमें भागीदारी को प्रोत्साहित किये जाने के कदमों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि " भारत अंधेरे में हाथ मारने की जगह, सूचना आधारित खोज के लिए तैयार है।".

see more..

एसुस के ड्रॉप जोन नेटवर्क में अब 22 और स्टोर शामिल

18 Apr 2026 | 6:35 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) एसुस इंडिया ने उसकी ड्रॉप जोन पहल को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के मद्देनजर इस कार्यक्रम का विस्तार 22 अतिरिक्त स्टोर्स तक कर दिया है। .

see more..

चावल, गेहूं नरम, चीनी मजबूत, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

18 Apr 2026 | 5:55 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। चावल के साथ गेहूं भी सस्ता हुआ। वहीं, चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

नवीन जिंदल ने प्राथमिकी में वेदांता चेयरमैन का नाम शामिल करने पर जताई चिंता

18 Apr 2026 | 4:08 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ में हाल में बॉयलर फटने की घटना की प्राथमिकी में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम शामिल किये जाने पर चिंता व्यक्त की है। .

see more..