Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:57 Hrs(IST)
बिजनेस


युद्ध विराम की घोषणा के बाद चार प्रतिशत उछला सेंसेक्स

युद्ध विराम की घोषणा के बाद चार प्रतिशत उछला सेंसेक्स

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और बीएसई का सेंसेक्स चार फीसदी उछलकर लगभग एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।




सेंसेक्स की शुरुआत सुबह 2,674 अंक की मजबूती के साथ हुई। पूरे दिन अंत में यह 2,946.32 अंक (3.95 प्रतिशत) ऊपर 77,562.90 अंक पर बंद हुआ।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 873.70 अंक यानी 3.78 फीसदी की तेजी में 23,997.35 अंक पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 10 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।


 


अमेरिका और ईरान में दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बनी है। इससे दुनिया भर में निवेश धारणा मजबूत हुई और शेयर बाजारों में तेजी रही।


 


चौतरफा लिवाली के बीच मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 4.09 फीसदी और छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप-100 सूचकांक 4.39 फीसदी की बढ़त में रहा।


 


ऑटो सेक्टर का सूचकांक साढ़े छह प्रतिशत से अधिक चढ़ा। रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के लिए राहत के उपायों की घोषणा से बैंकिंग सेक्टर का सूचकांक साढ़े पांच प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ। रियलटी में पौने सात फीसदी की और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। धातु और मीडिया समूहों के सूचकांक भी ढाई से तीन प्रतिशत तक चढ़े।


 


एनएसई में कुल 3,369 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 2,960 के शेयर हरे निशान में और 341 के लाल निशान में बंद हुए। अन्य 68 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित रहे।


 


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 के शेयर हरे निशान में रहे। विमान सेवा कंपनी इंडिगो में सबसे अधिक 8.16 प्रतिशत की तेजी देखी गयी। एलएंडटी का शेयर 7.64 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 7.03, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 6.79, एक्सिस बैंक का 6.56, मारुति सुजुकी का 6.27, टाइटन का 6.18 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 6.13 प्रतिशत ऊपर रहा।


 


बजाज फिनसर्व में 5.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 5.71, अडानी पोर्ट्स में 5.28, आईसीआईसीआई बैंक में 5.06, इटरनल में पांच, कोटक महिंद्रा बैंक में 4.77, एशियन पेंट्स में 4.46, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.30 और टाटा स्टील में 3.13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी।


 


भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 2.99 प्रतिशत, ट्रेंट का 2.15, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.68, भारती एयरटेल का 1.60, एनटीपीसी का 1.41, आईटीसी का 1.27, बीईएल का 1.23 और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.10 प्रतिशत चढ़ा। टीसीएस और इंफोसिस के शेयर भी हरे निशान में रहे।


 


टेक महिंद्रा में 1.53 प्रतिशत की गिरावट रही। सनफार्मा और पावरग्रिड के शेयर भी नीचे बंद हुए।


 


वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्ककेई 5.39 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 3.09 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.69 प्रतिशत ऊपर रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 5.37 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 3.11 प्रतिशत की बढ़त में था।


 


अजीत जितेन्द्र

वार्ता

More News

एचडीएफसी बैंक का तिमाही मुनाफा 9.1 प्रतिशत बढ़कर 192.2 अरब रुपये पर

18 Apr 2026 | 6:53 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकल आधार पर 192.2 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत अधिक है। .

see more..

तेल और गैस की खोज को डेटा और उसके आदान प्रदान पर आधारित करने की दिशा में बढ़ चुका है भारत: पुरी

18 Apr 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ओर से खनिज तेल और गैस के क्षेत्र में डेटा ( सूचना) और उसमें भागीदारी को प्रोत्साहित किये जाने के कदमों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि " भारत अंधेरे में हाथ मारने की जगह, सूचना आधारित खोज के लिए तैयार है।".

see more..

एसुस के ड्रॉप जोन नेटवर्क में अब 22 और स्टोर शामिल

18 Apr 2026 | 6:35 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) एसुस इंडिया ने उसकी ड्रॉप जोन पहल को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के मद्देनजर इस कार्यक्रम का विस्तार 22 अतिरिक्त स्टोर्स तक कर दिया है। .

see more..

चावल, गेहूं नरम, चीनी मजबूत, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

18 Apr 2026 | 5:55 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। चावल के साथ गेहूं भी सस्ता हुआ। वहीं, चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

नवीन जिंदल ने प्राथमिकी में वेदांता चेयरमैन का नाम शामिल करने पर जताई चिंता

18 Apr 2026 | 4:08 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ में हाल में बॉयलर फटने की घटना की प्राथमिकी में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम शामिल किये जाने पर चिंता व्यक्त की है। .

see more..