Monday, Sep 7 2026 | Time 11:42 Hrs(IST)
बिजनेस


एचडीएफसी बैंक का तिमाही मुनाफा 9.1 प्रतिशत बढ़कर 192.2 अरब रुपये पर

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकल आधार पर 192.2 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत अधिक है।
बैंक के निदेशकमंडल की शनिवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों के साथ अंतिम लाभांश को भी मंजूरी प्रदान की गयी। एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 13 रुपये का अंतिम लाभांश मिलेगा।
इसके अलावा बैंक ने पिछले साल 11 अगस्त को 2.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी दिया था। इस प्रकार वित्त वर्ष के दौरान कुल लाभांश 15.5 रुपये प्रति शेयर हो जायेगा।
तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध राजस्व पांच प्रतिशत बढ़कर 462.8 अरब रुपये पर पहुंच गया।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा 10.9 फीसदी और शुद्ध राजस्व 13.62 फीसदी बढ़ा है। बैंक ने साल के दौरान 746.7 अरब रुपये का शुद्ध मुनाफा और 1,912.2 अरब रुपये का शुद्ध राजस्व कमाया है।
बैंक ने बताया कि अंतिम तिमाही में ब्याज से उसकी शुद्ध आय 330.8 अरब रुपये रही जो सालाना 3.2 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने शुल्क और कमीशन के रूप में 92.2 अरब रुपये की कमाई की।
बैंक द्वारा दिया गया कुल बकाया ऋण 31 मार्च 2026 को 29.600 अरब रुपये था जो एक साल पहले के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। इसमें खुदरा ऋण की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत और एसएमई को दिये गये ऋण की 17.2 प्रतिशत रही है। वहीं, अन्य थोक ऋण में 13 फीसदी का इजाफा हुआ है।
बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के अनुपात में सुधार देखा गया है। सकल एनपीए एक तिमाही पहले के 1.24 प्रतिशत से घटकर 0.91 प्रतिशत रह गया। इस दौरान शुद्ध एनपीए भी 0.42 प्रतिशत से गिरकर 0.38 प्रतिशत हो गया।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..