Sunday, May 17 2026 | Time 10:47 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में तेजी, प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

शेयर बाजारों में तेजी, प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई, 06 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक प्रगति से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी तेजी रही और प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।




बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) उछलकर 77,958.52 अंक पर पहुंच गया। इसकी शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाद में कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया। हालांकि प्रोजेक्ट फ्रीडम को स्थगित करने की अमेरिका की घोषणा से बाजार में दोबारा रौनक लौट आयी।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 298.15 अंक यानी 1.24 प्रतिशत चढ़कर 24,330.95 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 22 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।


 


बाजार में चौतरफा लिवाली रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.21 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.93 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।


 


एनएसई में जिन 3,374 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 2,456 के शेयर हरे निशान में और 841 के लाल निशान में रहे। अन्य 77 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए।


 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में सकारात्मक प्रगति हुई है और इसलिए उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुरू किये गये 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही।


 


घरेलू स्तर पर एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, फार्मा, रियलटी और रसायन समूहों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत तक चढ़े। स्वास्थ्य, धातु और मीडिया समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुए।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे अधिक 6.60 प्रतिशत चढ़ा। ट्रेंट में 3.91 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 3.56, भारतीय स्टेट बैंक में 3.38, एचडीएफसी बैंक में 3.11, इटरनल में 2.98, एक्सिस बैंक में 2.89 और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.75 प्रतिशत की तेजी रही।


 


बजाज फिनसर्व का शेयर 2.32 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 2.31, आईसीआईसीआई बैंक का 2.24, मारुति सुजुकी का 2.19, टाटा स्टील 2.01 और सनफार्मा का 1.63 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारती एयरटेल में 1.45 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.32, अडानी पोर्ट्स में 1.28, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.08, टेक महिंद्रा में 1.04 और बीईएल में 1.03 प्रतिशत की बढ़त रही। टीसीएस भी हरे निशान में रहा।


 


रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.80 फीसदी टूट गया। एलएंडटी में 1.18 प्रतिशत, पावरग्रिड में 1.11, एनटीपीसी में एक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 0.97 प्रतिशत की गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर और टाइटन के शेयर भी फिसल गये।


 


वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.38 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.17 फीसदी और जापान का निक्केई 0.38 फीसदी की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 2.35 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 2.44 प्रतिशत ऊपर था।


 


अजीत अशोक

वार्ता

More News

एफपीआई ने मई में अबतक पूंजी बाजार से निकाले 23,545 करोड़ रुपये

17 May 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू पूंजी बाजार में मई के महीने में अबतक 23,545 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। .

see more..

वैश्विक कारकों से मिलेगी शेयर बाजार को दिशा

17 May 2026 | 10:06 AM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर रहेगी। .

see more..

सरकार ने चांदी की सिल्ली के लिए आयात नीति बदली, अब "नियंत्रित" श्रेणी में

16 May 2026 | 9:11 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) सरकार ने आयात बिल कम करने के प्रयासों के तहत चांदी की सिल्ली के आयात के लिए नीति में बदलाव किया है और इसे "मुक्त" जगह "नियंत्रित" कर दिया है।.

see more..

इजिप्टएयर ने 94 साल पूरे होने पर भारत में किया जश्न का आयोजन, यूनेस्को के साथ सहयोग की घोषणा

16 May 2026 | 7:32 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) मिस्र की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी इजिप्टएयर के अपने 94 साल पूरे होने पर यहां जश्न का आयोजन किया और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को के साथ सहयोग की घोषणा की।.

see more..

ब्रिक्स की गांधीनगर में बैठक, वाणिज्य सचिव ने समूह के बीच व्यापार की विशाल संभावनाएं जताई

16 May 2026 | 6:58 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गांधीनगर में व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर ब्रिक्स के संपर्क समूह (सीजीईटीआई) की दूसरी बैठक में कहा कि ब्रिक्स समूह विकासशील देशों की प्रमुख आवाज बन कर उभरा है और समूह के देशों के बीच माल व्यापार की व्यापाक संभावनाएं हैं।.

see more..