Sunday, May 17 2026 | Time 11:48 Hrs(IST)
बिजनेस


क्रेडिट लाइन गारंटी योजना में विमान सेवा कंपनियों के लिए 5,000 करोड़ का प्रावधान

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रभावित कंपनियों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 में विमान सेवा कंपनियों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इस योजना को मंजूरी दी थी। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा दूसरी कंपनियों के लिए कुल 2,55,000 करोड़ रुपये के समर्थन का प्रावधान है। यह वह राशि है जो बैंक पात्र कंपनियों को ऋण के रूप में दे सकेंगे और सरकार उसके लिए गारंटी देगी। इससे रोजमर्रा के परिचालन के लिए कंपनियों को अतिरिक्त धन उपलब्ध हो सकेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इसमें 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान विमान सेवा कंपनियों के लिए किया गया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में तेज इजाफा, हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर परिचालन में कमी के कारण कंपनियां नकदी की कमी नकदी की कमी का समाना कर रही हैं।
मंत्रालय ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक उधारकर्ता के लिए अधिकतम एक हजार करोड़ रुपये तक का ऋण और अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये तक का ऋण (उधारकर्ता द्वारा समान इक्विटी निवेश के अधीन) दिया जा सकता है। ऋण की अवधि अधिकतम सात वर्ष होगी, जिसमें दो वर्ष की मोरेटोरियम अवधि शामिल है। इससे कंपनियों पर अल्पकालिक नकदी का दबाव कम होगा।
इस योजना में कोई गारंटी शुल्क नहीं होगा। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में पात्र कंपनियों की अधिकतम कार्यशील पूंजी का 20 प्रतिशत तक (अधिकतम 100 करोड़ रुपये) उन्हें अतिरिक्त क्रेडिट के रूप में दिया जायेगा। विमान सेवा कंपनियां अधिकतम कार्यशील पूंजी का 100 प्रतिशत तक (अधिकतम 1,500 करोड़ रुपये) अतिरिक्त क्रेडिट ले सकेंगी।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वर्तमान में जब दुनिया भर की एयरलाइंस परिचालन संबंधी चुनौतियों से जूझ रही हैं, समय पर किये गये उपायों से भारतीय विमान सेवा कंपनियां स्थिर बनी हुई हैं। ईसीएलजीएसन 5.0 योजना की मंजूरी से एयरलाइंस अल्पकालिक नकदी संकट से उबर सकेंगी और वैश्विक व्यवधानों के बीच निर्बाध संचालन बनाये रख सकेंगी।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

चावल में साप्ताहिक तेजी; गेहूं, चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

17 May 2026 | 10:07 AM

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव बढ़ गया। वहीं, गेहूं और चीनी में गिरावट रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।.

see more..

एफपीआई ने मई में अबतक पूंजी बाजार से निकाले 23,545 करोड़ रुपये

17 May 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू पूंजी बाजार में मई के महीने में अबतक 23,545 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। .

see more..

वैश्विक कारकों से मिलेगी शेयर बाजार को दिशा

17 May 2026 | 10:06 AM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर रहेगी। .

see more..

सरकार ने चांदी की सिल्ली के लिए आयात नीति बदली, अब "नियंत्रित" श्रेणी में

16 May 2026 | 9:11 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) सरकार ने आयात बिल कम करने के प्रयासों के तहत चांदी की सिल्ली के आयात के लिए नीति में बदलाव किया है और इसे "मुक्त" जगह "नियंत्रित" कर दिया है।.

see more..

इजिप्टएयर ने 94 साल पूरे होने पर भारत में किया जश्न का आयोजन, यूनेस्को के साथ सहयोग की घोषणा

16 May 2026 | 7:32 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) मिस्र की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी इजिप्टएयर के अपने 94 साल पूरे होने पर यहां जश्न का आयोजन किया और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को के साथ सहयोग की घोषणा की।.

see more..