Monday, Jun 15 2026 | Time 07:15 Hrs(IST)
बिजनेस


आईटी सेक्टर के दबाव में लुढ़के शेयर बाजार

मुंबई, 03 जून (वार्ता) आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और टीसीएस का शेयर सबसे अधिक 8.43 प्रतिशत टूट गया।
बीएसई का सेंसेक्स 303.67 अंक (0.41 प्रतिशत) टूटकर 74,346.17 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत नीचे 23,405.60 अंक पर रहा।
बाजार पर आज सुबह के समय ज्यादा दबाव था। दोपहर तक सेंसेक्स 1,157 अंक लुढ़कर 73,492.60 अंक तक उतर गया था। इसके बाद बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में हुई लिवाली ने इसे 74,515.65 अंक तक चढ़ने में मदद की, हालांकि यह कभी हरे निशान में नहीं पहुंच सका।
आईटी सेक्टर में मुनाफावसूली से टीसीएस ने बीएसई में सबसे अधिक 8.43 प्रतिशत का नुकसान उठाया। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 5.25 प्रतिशत और इंफोसिस का 3.82 प्रतिशत गिर गया।
आईटीसी में 2.21 फीसदी, इटरनल में 1.48 फीसदी और एलएंडटी में 1.19 फीसदी की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बीईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नीचे बंद हुए।
भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.43 प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट का 1.13, इंडिगो का 1.04 और पावरग्रिड का 1.01 प्रतिशत मजबूत हुआ। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी ऊपर रहे।
वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.56 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.11 प्रतिशत लुढ़क गया।
आईटी निफ्टी सूचकांक 5.57 प्रतिशत लुढ़क गया। एफएमसीजी, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी अधिक गिरावट रही। बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर में सबसे ज्यादा लिवाली देखी गयी, विशेषकर सार्वजनिक बैंकों में। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक भी ऊपर रहे।
एनएसई में जिन 3,402 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,915 के शेयर गिरकर और 1,379 के बढ़त के साथ बंद हुए। अन्य 108 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्ति रहे।
वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान में निक्केई 2.50 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1.56 प्रतिशत गिर गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.98 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 प्रतिशत नीचे था।
अजीत अशोक
वार्ता
More News
एफपीआई ने जून में बेची 62,853 करोड़ रुपये की इक्विटी

एफपीआई ने जून में बेची 62,853 करोड़ रुपये की इक्विटी

14 Jun 2026 | 11:14 AM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से 43,955 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है जिसमें अकेले इक्विटी में उनका निवेश 62.8 हजार करोड़ रुपये कम हुआ है। केंद्रीय डिपॉजटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने जून के पहले दो सप्ताह में इक्विटी में 62,853 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

see more..
वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

14 Jun 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में रही लिवाली के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ईरान शांति वार्ता और विभिन्न वृहत आर्थिक संकेतकों पर होगी। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में गत शुक्रवार को हुई जबरदस्त लिवाली से पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में साप्ताहिक तेजी देखी गयी। आने वाले सप्ताह में भी शांति वार्ता की प्रगति सबसे प्रमुख कारक होगा। घरेलू स्तर पर महंगाई और आयात-निर्यात के आंकड़ों के साथ मानसून की प्रगति का असर बाजार पर दिखेगा। खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार शाम जारी हुए हैं जबकि थोक महंगाई के आंकड़े सोमवार दोपहर जारी होने हैं।

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट, चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घट-बढ़

14 Jun 2026 | 8:56 AM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी देखी गयी जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

चावल, गेहूं, दालों के भाव टूटे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

13 Jun 2026 | 6:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और दालों में भी नरमी देखी गया जबकि चीनी महंगी हुई। खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।.

see more..

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गिफ्टी सिटी में किया हेक्सवेयर के नये डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन

13 Jun 2026 | 4:21 PM

अहमदाबाद, 13 जून (वार्ता) वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने वाली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी हेक्सवेयर टेक्नोलॉजीज ने शनिवार को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एक नया डिलीवरी सेंटर खोला। .

see more..