Friday, Jul 10 2026 | Time 15:52 Hrs(IST)
बिजनेस


पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक लुढ़का

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक लुढ़का

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।




बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 364.27 अंक की गिरावट के साथ 77,816.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 540 अंक (0.69 प्रतिशत) टूटकर 77,640.72 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 625 अंक फिसलकर 77,555 अंक तक उतर गया था।


 


पश्चिम एशिया संकट को लेकर अंतिम शांति समझौते पर जारी वार्ता के बीच अमेरिका ने एक बार ईरान पर हमले किये हैं। इससे शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास कमजोर हुआ है।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 149.15 अंक नीचे 24,259.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167 अंक की गिरावट में 24,231.70 अंक पर रहा।


 


वृहत बाजार में भी बिकवाली चल रही है। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में हैं। एनएसई में ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक एक से डेढ़ फीसदी तक नीचे चल रहे हैं।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर तीन फीसदी के करीब गिर गया। आईटीसी में ढाई फीसदी और इंडिगो तथा मारुति सुजुकी में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।


 


बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक उतर गये हैं। अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर ऊपर हैं।


 


अजीत.श्रवण

वार्ता

More News

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात में सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी

10 Jul 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन के तहत राज्य से वीरमगाम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।.

see more..

अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर

10 Jul 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) बीमा क्षेत्र की कंपनी पॉलिसीबाजार ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।.

see more..

रेनो इंडिया का अनुसंधान एवं विकास के लिए आईआईटी कानपुर से करार

10 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने अपने वाहनों के डिजाइन और बेहतर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..

अडानी एंटरप्राइजेज का कार्बन कैप्चर को फॉर्मिक एसिड में बदलने के लिए फ्रांस की कंपनी से करार

10 Jul 2026 | 2:17 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और रासायनिक विनिर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली फ्रांस की स्वच्छ-प्रौद्योगिकी कंपनी डायॉक्सीकल ने शुक्रवार को कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करते हुए रसायनों के उत्पादन के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की।.

see more..
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा चढ़ा, आईटी कंपनियों में लिवाली

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा चढ़ा, आईटी कंपनियों में लिवाली

10 Jul 2026 | 10:41 AM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) आईटी तथा दूसरे सेक्टरों में लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 653.81 अंक की बढ़त के साथ 77,395.63 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 792.53 अंक (1.03 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 77,534.35 अंक पर था। इससे पहले यह 816 अंक तक ऊपर पहुंच गया था।

see more..