Friday, Jul 10 2026 | Time 16:54 Hrs(IST)
बिजनेस


आयकर विभाग ने आईटीआर-5 के लिए एक्सेल यूटिलिटी जारी किया

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के आईटीआर-5 के लिए एक्सेल यूटिलिटी जारी कर दिया है।
विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आईटीआर-5 के लिए एक्सेल यूटिलिटी अब इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है।
आईटीआर-5 फॉर्म मुख्यतः कंपनियों, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी), व्यक्तियों के संघ और व्यक्तियों से बनी इकाई के आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए है। इनके अलावा, कॉर्पोरेट सोसायटी, बिजनेस ट्रस्ट और निवेश फंड भी आयकर रिटर्न भरने के लिए इसी फॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
एक्सेल यूटिलिटी के जरिये आयकर दाता ऑफलाइन रिटर्न तैयार कर सकते हैं और जेएसओएन फाइल तैयार कर सकते हैं। बाद में इस जेएसओएन फाइल को ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड कर रिटर्न दाखिल किया जाता है।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

10 Jul 2026 | 4:11 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.20 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.55 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों से सूचकांक अच्छी बढ़त में रहे।

see more..

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात में सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी

10 Jul 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन के तहत राज्य से वीरमगाम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।.

see more..

अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर

10 Jul 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) बीमा क्षेत्र की कंपनी पॉलिसीबाजार ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।.

see more..

रेनो इंडिया का अनुसंधान एवं विकास के लिए आईआईटी कानपुर से करार

10 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने अपने वाहनों के डिजाइन और बेहतर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..